, , ,

सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक दतिया ने किया सम्मानित

गरिमामय समारोह में दी गई भावभीनी विदाई दतिया। माह दिसंबर 2025 में सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों के सम्मान में आज दिनांक 01 जनवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय दतिया में एक गरिमामय एवं आत्मीय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पुलिस अधीक्षक दतिया सूरज कुमार वर्मा द्वारा सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों एवं…

2 minutes

Read Time

गरिमामय समारोह में दी गई भावभीनी विदाई

दतिया। माह दिसंबर 2025 में सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों के सम्मान में आज दिनांक 01 जनवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय दतिया में एक गरिमामय एवं आत्मीय विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में पुलिस अधीक्षक दतिया सूरज कुमार वर्मा द्वारा सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके दीर्घ, स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी गई।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक वर्मा ने कहा कि पुलिस विभाग में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी अपने पीछे अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना की एक सशक्त विरासत छोड़कर जाते हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी ने अपने लंबे सेवाकाल के दौरान कठिन परिस्थितियों में भी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है, जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

नववर्ष 2026 के अवसर पर पुलिस अधीक्षक दतिया द्वारा समारोह में उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्तजनों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ भी दी गईं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सेवानिवृत्ति के बाद भी सभी अपने अनुभवों से समाज एवं परिवार को मार्गदर्शन देते रहेंगे।

समारोह के दौरान सेवानिवृत्त,अधिकारी-कर्मचारियों के सेवाकाल में किए गए उत्कृष्ट कार्यों, उनकी कार्यकुशलता, अनुशासन और विभाग के प्रति समर्पण का उल्लेख करते हुए उनकी मुक्तकंठ से सराहना की गई। कार्यक्रम का वातावरण भावनात्मक रहा, जहाँ उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं परिजनों ने सेवानिवृत्तजनों के साथ अपने अनुभव साझा किए।

इस सम्मान समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे, एसडीओपी बड़ौनी, रक्षित निरीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी- कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन भी उपस्थित रहे।

माह दिसंबर 2025 में सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारी इस प्रकार हैं, कावा. उनि. सच्चिदानंद शर्मा कावा. प्रआर. 558 उमाशरण_ गुप्ता, कावा. प्रआर. 533 रामप्रकाश, कावा. प्रआर. 135 ओमप्रकाश, प्रआर. (चा) 260 अशोक कुमार, समारोह के अंत में समस्त पुलिस परिवार की ओर से सभी सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को उनके स्वस्थ, सुखी एवं सम्मानपूर्ण जीवन के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed