, ,

नववर्ष पर संवेदनशील पहल: कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने तीन हितग्राहियों को सौंपे अनुकंपा नियुक्ति पत्र।

दतिया। नववर्ष के शुभ अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी एक सराहनीय पहल की गई, कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने अनुकंपा नियुक्ति योजना के अंतर्गत तीन पात्र हितग्राहियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में एक संक्षिप्त एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें संबंधित विभागों के अधिकारी…

2 minutes

Read Time

दतिया। नववर्ष के शुभ अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी एक सराहनीय पहल की गई, कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने अनुकंपा नियुक्ति योजना के अंतर्गत तीन पात्र हितग्राहियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में एक संक्षिप्त एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर वानखड़े ने कहा कि अनुकंपा नियुक्ति शासन की एक महत्वपूर्ण सामाजिक योजना है, जिसका उद्देश्य परिवार के कमाऊ सदस्य के असमय निधन के बाद आश्रितों को आर्थिक और सामाजिक संबल प्रदान करना है।

उन्होंने नव नियुक्त कर्मचारियों को नववर्ष की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह नियुक्ति केवल रोजगार का साधन नहीं, बल्कि शासन और समाज के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। कलेक्टर ने कहा कि सभी नव नियुक्त कर्मचारी अपने कार्यों का निर्वहन पूरी कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और जनसेवा की भावना के साथ करें।

शासन की योजनाओं और सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नव नियुक्त कर्मचारी अपने दायित्वों को समझते हुए विभागीय कार्यों में सक्रिय सहयोग प्रदान करेंगे।

अनुकंपा नियुक्ति के अंतर्गत जिन हितग्राहियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए, उनमें, गौतम दोहरे को सहायक ग्रेड-3 के पद पर आईटीआई भांडेर, मानवेंद्र सिंह परमार को सहायक ग्रेड-3 के पद पर तहसील भांडेर, महेंद्र साहू को सहायक ग्रेड-3 के पद पर जनजातीय कार्य विभाग, दतिया में नियुक्ति प्रदान की गई।

नियुक्ति पत्र प्राप्त कर सभी हितग्राहियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति उनके परिवार के लिए एक नई उम्मीद और स्थायित्व लेकर आई है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नव नियुक्त कर्मियों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य, सफल कार्यकाल और समर्पित सेवा की कामना की। नववर्ष के अवसर पर की गई यह पहल प्रशासन की संवेदनशीलता और सामाजिक दायित्वों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed