, , , ,

अवैध मदिरा के विरूद्ध की गई कार्रवाई।

अंधेर नगरी के साथ सिहोर से संजय सोलंकी की रिपोर्ट। कलेक्टर श्री बालागुरू के. के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध मदिरा के विनिर्माण, संग्रहण, परिवहन, विक्रय के विरूद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है। जिला आबकारी अधिकारी श्री दीप सिंह राठौर ने बताया कि आबकारी विभाग के दल द्वारा सीहोर क्षेत्र के शिवसागर…

1 minute

Read Time

अंधेर नगरी के साथ सिहोर से संजय सोलंकी की रिपोर्ट।

कलेक्टर श्री बालागुरू के. के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध मदिरा के विनिर्माण, संग्रहण, परिवहन, विक्रय के विरूद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है।

जिला आबकारी अधिकारी श्री दीप सिंह राठौर ने बताया कि आबकारी विभाग के दल द्वारा सीहोर क्षेत्र के शिवसागर ढाबा, राजा ढाबा बडनगर, महाकाल ढाबा, अपना ढाबा, परमार ढाबा, नमकीन की दुकान बडनगर, राजपूत ढाबा, पिपलिया मीरा ढाबों पर दबिश दी गई और आबकारी अधिनियम के तहत 07 प्रकरण विधिवत कायम किए गए।

टीम द्वारा लगभग 11 लीटर देशी/विदेशी मदिरा जब्त की गई। जिसका अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 5000 रूपये है। इसके साथ ही 07 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। यह कार्यवाही आबकारी उपनिरीक्षक श्री माधव कुण्डल, सुश्री रिया जैन, आबकारी मुख्य आरक्षक विजय कुमार शर्मा, आबकारी आरक्षक श्रीमती प्रिय वंदना पांडे, प्रियंका यादव एवं नगर सैनिकों द्वारा की गई है।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed