अंधेर नगरी, वैव पोर्टल
लगातार साथ दिनों से चल रही ग्राम माइली कला में श्रीमद भागवत कथा का आज समापन हुआ l
कथा का आयोजन महावर परिवार ने किया कथा के अंतिम पड़ाव में पंडित श्री राधेश्याम नागर ने कहां की प्रेम ऐसा करो की उस पर कोई आंच ना आवे, जैसे की राधा-कृष्ण, रुक्मणि,मीरा राम की प्रेम भक्ति ऐसे प्रेम की कोई परिभाषा नहीं होती है ऐसा प्रेम से आत्मा से परमात्मा का मिलाप होते है और मनुष्य भावसागर को पार कर जाता है l
पंडित जी ने कहां की दोस्ती ऐसी करो की उसमें कोई दरार ना आवे, कृष्ण सुदामा जैसी l कथा के सातवें दिन कृष्ण रुक्मणि विवाह का आयोजन किया गया महावर परिवार के सदस्यों एवं गाँव वालों ने इस श्रीमद भागवत कथा में बढ़ चढ़कर भाग लिया l
ढ़ोल नगड़ो के साथ पुरे गाँव में श्रीमद भागवत के साथ पंडित राधेश्याम नागर का जुलूस निकला गया l आपको ज्ञात हो की महावर परिवार लगातार तीन सालों से कथा का आयोजन करते आ रहें हैं l








