दिन और रात के तापमान में गिरावट : कोहरे ने की वाहनों की रफ्तार धीमी।

IMG-20260109-WA0023

दतिया। उत्तर पूर्वी हवाओ से दतिया में ठंड का कहर बढ़ने लगा है। इसी के साथ रात ओर दिन के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। जिससे सुबह के समय कोहरा की बजह से वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई तो वही लोगो की दिनचर्या पर भी खासा असर देखने को मिल रहा है।

हालात ऐसे रहे कि सुबह दृश्यता घटकर सिर्फ 20 मीटर तक सिमट गई। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए और लोगों की सुबह की दिनचर्या भी प्रभावित हुई। मौसम के अनुसार जिले का न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सुबह के समय हवा में नमी 97 प्रतिशत तक पहुंच गई, जबकि हवा की रफ्तार महज 0.8 किमी प्रति घंटा रही। दक्षिण दिशा से चल रही बेहद धीमी हवा के कारण नमी वातावरण में ही फंसी रही। मौसम वैज्ञानिक वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि अरब सागर से आई नमी और धूप न निकलने के कारण वातावरण में नमी जमा हो गई।

जब नमी 100 प्रतिशत के करीब पहुंच जाती है और हवा कमजोर रहती है, तो बादल नीचे उतर आते हैं और कोहरे का रूप ले लेते हैं। इसी वजह से सुबह के समय घना कोहरा देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार आज आकाश आंशिक रूप से साफ रहने की संभावना है।

दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन रात की ठंड बनी रहेगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है। अगले छह दिनों तक सुबह हल्का से मध्यम कोहरा छाने के आसार हैं, जो धूप तेज होने के साथ धीरे-धीरे कम होगा।

कोहरे और अधिक नमी का असर खेती पर भी दिखाई देने लगा है। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को सब्जी और दलहनी फसलों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। अधिक नमी और ओस के कारण फसलों मे पाला पड़ने की संभवाना बढ़ सकती है।

About The Author