पोस्ट ऑफिस नाबार्ड के माध्यम से जनहित शिविर l अंधेर नगरी-वैव पोर्टल
भण्डावद-पचोर/भारतीय पोस्ट ऑफिस एवं नाबार्ड के संयुक्त तत्वावधान में में ग्राम पंचायत भंडावद-पचोर में एक जनहितैषी शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें पोस्ट ऑफिस द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी पोस्ट ऑफिस राजगढ़ मुख्यालय के अधिकारी राजीव इंगले एवं शशांक सक्सेना द्वारा उपस्थित जनसमूह को दी गई। इस अवसर पर शिविर के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत सरपंच नंदकिशोर पुष्पद नरेंद्र एवं
डॉक्टर कमला प्रसाद जयसवाल थे, इस शिविर में बिजनेस के विषय में अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई जिसमें 16 प्रीमियम अकाउंट खोले गए, 45000 का सुरक्षा बीमा किया गया एवं एक हार्वेस्टर लोन किया गया, एवं 9 दुर्घटना बीमा किया गया।
आम जन के आधार मोबाइल अपडेट किया गया। इस अवसर पर पोस्ट ऑफिस के विभिन्न अधिकारी जिसमें सहायक शाखा डाकपाल शुभम उपाध्याय, शाखा डाकपाल रवि भिलाला, शाखा डाकपाल सुरेश दांगी, शाखा डाकपाल सपना चौरासीया का ग्रामीण जनता को जागरुक करने में अहम भूमिका रही।
साथ में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, विद्यालय के शिक्षक गण, पंचायत सचिव एवं गांव के आमजन के डाक्टर शहजाद शेख, आसीन खां, नंदकिशोर बनेटिया, प्रकाश सिंह मेवाड़ा, दुर्गा प्रसाद पुष्पद, माखन सूर्य वंशी, राकेश विश्वकर्मा सहित अनेक जन समुह ने उपस्थित होकर शिविर का लाभ लिया।









