दतिया। आज सफाई प्रभारी अनुपम पाठक के निर्देशन में राजघाट कॉलोनी में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान रास्तों में फैले झाड़-झक्कड़ और अवरोधों को हटाया गया, जिससे आवागमन सुचारू हो सका। कॉलोनी के विभिन्न स्थानों पर लगे कचरे के ढेरों को जेसीबी मशीन एवं ट्रॉली की सहायता से हटाकर साफ किया गया।
सफाई कार्य के दौरान नगर पालिका के कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहे और पूरी मुस्तैदी के साथ अभियान को अंजाम दिया। इस सफाई अभियान से कॉलोनी में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर हुई और स्थानीय नागरिकों ने राहत की सांस ली।

























