, , ,

कलेक्टर के निर्देश पर जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त।

अवैध मुरम उत्खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती दतिया। जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं खनिजों के अवैध भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े के स्पष्ट एवं कठोर निर्देशों के तहत खनिज विभाग, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमें क्षेत्र…

2 minutes

Read Time

अवैध मुरम उत्खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती

दतिया। जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं खनिजों के अवैध भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई लगातार जारी है।

कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े के स्पष्ट एवं कठोर निर्देशों के तहत खनिज विभाग, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमें क्षेत्र में सतत निगरानी रखते हुए कार्रवाई कर रही हैं।

इसी क्रम में दिनांक 29 जनवरी 2026 को तहसील उनाव अंतर्गत ग्राम कामद में अवैध रूप से मुरम उत्खनन की सूचना पर प्रशासनिक अमले ने छापामार कार्रवाई की। यह कार्रवाई तहसीलदार उनाव राजेश कुशवाह, खनिज निरीक्षक संजय धाकड़ तथा थाना प्रभारी उनाव यतेन्द्र भदोरिया के नेतृत्व में गठित संयुक्त दल द्वारा की गई।

कार्रवाई का विवरण :छापामार कार्रवाई के दौरान मौके पर अवैध रूप से मुरम का उत्खनन करते हुए एक जेसीबी मशीन एवं एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गई। कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपी उत्खननकर्ता मौके से फरार हो गए, हालांकि प्रशासनिक दल ने तत्परता दिखाते हुए दोनों मशीनों को जब्त कर लिया।

जब्त किए गए वाहन वर्तमान में थाना उनाव पुलिस की अभिरक्षा में सुरक्षित रखे गए हैं। कानूनी कार्रवाई प्रस्तावित, जिला प्रशासन द्वारा बताया गया कि इस प्रकरण में संबंधित वाहनों एवं आरोपियों के विरुद्ध मध्य प्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण का निवारण) नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

नियमानुसार वाहनों पर भारी अर्थदंड अधिरोपित किए जाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है तथा संपूर्ण प्रकरण को कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। कलेक्टर का सख्त संदेश, कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने कहा कि जिले में अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध उत्खनन से जहां एक ओर पर्यावरण को गंभीर क्षति पहुंचती है, वहीं दूसरी ओर शासन को राजस्व की हानि भी होती है। इसे रोकने के लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

कलेक्टर ने यह भी कहा कि प्रशासन द्वारा दिन-रात निगरानी रखी जा रही है और भविष्य में भी जहां कहीं अवैध खनन, परिवहन या भंडारण की गतिविधि पाई जाएगी, वहां तत्काल कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन की इस सख्ती से अवैध खनन में संलिप्त तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed