• About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy
Andher Nagri
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
Andher Nagri
No Result
View All Result
Home अपराध (क्राइम )

कानून व्यवस्था पर कलेक्टर–एसपी सख्त, अवैध गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस होली पर्व व बोर्ड परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन हाई अलर्ट मोड में

Andher Nagri by Andher Nagri
January 31, 2026
in अपराध (क्राइम ), प्रशासन, मध्यप्रदेश, राजनीति, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ
0
कानून व्यवस्था पर कलेक्टर–एसपी सख्त, अवैध गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस होली पर्व व बोर्ड परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन हाई अलर्ट मोड में
495
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

दतिया। जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी एवं जनहितैषी बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े एवं पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा की संयुक्त अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिले की वर्तमान कानून व्यवस्था, अवैध गतिविधियों की *स्थिति, आगामी होली पर्व एवं बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को सख्त और स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए,बैठक में अवैध खनन, अवैध शराब बिक्री, जुआ–सट्टा, अवैध हथियार, अतिक्रमण, भूमि विवाद एवं आपराधिक गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर वानखड़े ने दो टूक शब्दों में कहा कि जहां-जहां से अवैध गतिविधियों की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, वहां बिना किसी देरी के छापामार कार्रवाई कर ठोस परिणाम सुनिश्चित किए जाएं।

अवैध शराब, हथियार और अपराधियों पर सख्ती, कलेक्टर ने निर्देश दिए कि अवैध शराब के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा अवैध हथियार रखने वालों पर तत्काल प्रकरण दर्ज कर उनके शस्त्र लाइसेंस निलंबित अथवा निरस्त किए जाएं।

उन्होंने कहा कि अपराध में संलिप्त व्यक्तियों को किसी भी स्थिति में बख्शा न जाए।होटलों की सघन जांच, पहचान पत्र अनिवार्य, कलेक्टर वानखड़े ने जिले के सभी होटलों की नियमित एवं सघन जांच के निर्देश देते हुए कहा कि बिना वैध पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को होटल में ठहरने की अनुमति न दी जाए।

इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने विशेष रूप से शुक्रवार को बाहर से आने वाले लोगों की अधिक संख्या को ध्यान में रखते हुए होटल जांच अभियान तेज करने के निर्देश दिए।

होली पर्व को लेकर विशेष सतर्कता, आगामी होली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर ने सभी विभागों को पूर्ण रूप से अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, हुड़दंग या कानून व्यवस्था बिगाड़ने के प्रयासों पर सख्ती से रोक लगाई जाए। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त गश्त बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए।

अवैध खनन व अतिक्रमण पर संयुक्त कार्रवाई, बैठक में निर्णय लिया गया कि पुलिस, राजस्व एवं वन विभाग की संयुक्त टीमें गठित कर अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी आपसी समन्वय से प्रभावी रूप से की जाएगी।

जिन क्षेत्रों में कानून व्यवस्था की समस्याएं अधिक हैं, वहां त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बाउंड ओवर व जिला बदर प्रकरणों की समीक्षा, कलेक्टर ने धारा 126 एवं 135 के प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी मामलों में समयबद्ध, ठोस एवं परिणामोन्मुख कार्रवाई की जाए। जिला बदर के प्रकरणों की भी समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों एवं पुलिस टीम को प्रत्येक बुधवार बाउंड ओवर प्रकरणों की समीक्षा बैठक करने तथा सभी तहसीलदारों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि अंतिम बाउंड ओवर की प्रक्रिया 30 दिवस के भीतर पूर्ण हो।

बोर्ड परीक्षाओं को लेकर सख्त निर्देश, बैठक में कलेक्टर वानखड़े ने कहा कि आगामी माह से बोर्ड परीक्षाएं प्रारंभ होने जा रही हैं, ऐसे में सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करें।

उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा केंद्रों पर किसी भी निजी व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी और नकल की किसी भी संभावना को पूरी तरह समाप्त किया जाए।

सभी विभागों को आपसी समन्वय से परीक्षाओं को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक के निर्देश, पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा ने कहा कि जिले में लगातार चेकिंग अभियान चलाकर ठोस परिणाम सामने लाए जाएं।

सभी थाना प्रभारी एवं एसडीओपी अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने धारा 126 एवं 135 के प्रकरणों की सतत मॉनिटरिंग करने तथा आदतन अपराधियों पर प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए।

एसपी वर्मा ने कहा कि बाउंड ओवर की प्रक्रिया को केवल औपचारिकता तक सीमित न रखा जाए, बल्कि उसमें वास्तविक सुधार लाया जाए, शस्त्र लाइसेंस के निलंबन अथवा निरस्तीकरण की स्थिति बनने पर तत्काल कार्रवाई की जाए।

साथ ही सोशल मीडिया एवं अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने वाली नकारात्मक अथवा भ्रामक खबरों पर साइबर सेल एवं थाना स्तर से त्वरित संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाए।

वन विभाग की भूमिका बैठक में डीएफओ मोहम्मद माज ने जानकारी दी कि वन विभाग द्वारा अवैध उत्खनन पर लगातार त्वरित कार्रवाई की जा रही है तथा सीमा विवादों का निराकरण राजस्व विभाग के साथ समन्वय से किया जा रहा है।

बैठक में उपस्थित अधिकारी, बैठक के अंत में कलेक्टर वानखड़े ने पुलिस, राजस्व एवं अन्य विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया।

बैठक में अपर कलेक्टर महेन्द्र सिंह कवचे, एडीशनल एसपी सुनील शिवहरे, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व दतिया, सेवढ़ा, भांडेर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस दतिया, सेवढ़ा, भांडेर सहित अन्य राजस्व एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author

Andher Nagri

See author's posts

Tags: #andher_nagri#अंधेर_नगरी#कलेक्टर#दतिया#मध्यप्रदेश#राजगढ़#राजनीति
Previous Post

15 दिवस में शौचालय कार्य पूर्ण न होने पर वेतन रोकने के निर्देश।

Next Post

लापरवाहीपूर्वक गोली चलाने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में l

Next Post
लापरवाहीपूर्वक गोली चलाने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में l

लापरवाहीपूर्वक गोली चलाने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में l

  • Trending
  • Comments
  • Latest
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

January 29, 2026
कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

January 26, 2026
लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

0
मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

0
महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

0
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

February 8, 2026
केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

February 8, 2026
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2026 Andher Nagri

No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • प्रशासन
  • राजस्थान
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • देश-विदेश
  • स्वास्थ
  • रोजगार
  • अपराध (क्राइम )
  • About Us
  • Contact

© 2026 Andher Nagri