ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

शाजापुर जिले के ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक साले ने अपनी बहन की शादी से नाराज होकर अपने जीजा पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। यह घटना सोमवार दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बीच भरड़ गांव के शिव मंदिर के पास हुई। हमले में घायल…

1 minute

Read Time

शाजापुर जिले के ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,

जहां एक साले ने अपनी बहन की शादी से नाराज होकर अपने जीजा पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। यह घटना सोमवार दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बीच भरड़ गांव के शिव मंदिर के पास हुई।

हमले में घायल जीजा को शाजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।घायल सुनील को उनके छोटे साले और पत्नी की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि चोटें धारदार हथियार से लगी हैं।

कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला का कहना है कि अब तक किसी भी द्वारा कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है यदि शिकायत मिलेगी तो उचित कार्रवाई की जाएगी।घायल युवक की पहचान देवास जिले के निवासी सुनील के रूप में हुई है। सुनील नुक्ते के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शाजापुर जिले के ग्राम भरड़ आए थे।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब वह घर लौट रहे थे, तभी उनके साले जितेंद्र ने रास्ते में रोककर उन पर हमला कर दिया।हमले में सुनील के सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। सुनील के अनुसार, उनकी शादी 25 अप्रैल 2025 को शाजापुर जिले के ग्राम पिपलिया इंदौर गांव में हुई थी।

शादी के बाद से ही साला जितेंद्र इस बात को लेकर विवाद कर रहा था कि उसकी बहन सुनील के साथ ससुराल नहीं जाएगी। पारिवारिक विवादों के चलते पहले भी इस बात को लेकर गाली-गलौज और झगड़े होते रहे थे। सोमवार को मौका पाकर जितेंद्र

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed