आज सारंगपुर के ऊदनखेड़ी में मध्यप्रदेश सरकार के प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित पुस्तक वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
इस अवसर पर नन्हें विद्यार्थियों को नई पाठ्य-पुस्तकें वितरित कर उनके चेहरे पर आई खुशी और उत्साह सच में प्रेरणादायक रहा। साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका सम्मान किया, जिससे अन्य बच्चों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिले।
मध्यप्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार किए जा रहे हैं। सांदीपनि विद्यालयों की शुरुआत, पीएम श्री स्कूलों का आधुनिकीकरण तथा 01 से 04 अप्रैल तक चलाया जा रहा “स्कूल चले अभियान” शिक्षा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
यही कारण है कि आज सरकारी स्कूलों के प्रति अभिभावकों और विद्यार्थियों का आकर्षण बढ़ा है और प्रवेश में लगभग 32.4% की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।
शिक्षा को सशक्त बनाने हेतु हमारा संकल्प है कि हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले और वे अपने जीवन में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें। इस कार्यक्रम में बीजेपी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता विद्यालयों के शिक्षक बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।




