प्रशासन मध्यप्रदेश समाज

मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह में बीपीएल कार्ड धारक ही हो सकेंगे लाभान्वित।

दतिया। मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के अंतर्गत योजना का लाभ उन कन्याओं को मिलेगा जिनके अभिभावक या कन्या स्वयं गरीबी रेखा के नीचे जीवन निर्वाह करती हो तथा उनका बीपीएल पोर्टल पर सत्यापन पूर्ण हो।

सामूहिक विवाह सम्मेलन साल में चार वार आयोजित किया जायेगा जिसका विभाग द्वारा पृथक से कैलेण्ड़र जारी किया जायेगा। उक्त योजना में 49 हजार रूपये की सहायता राशि वधू के खाते में डायरेक्ट ट्रांसफर की जायेगी एवं 6 हजार रूपये सामूहिक विवाह समारोह के आयोजन की व्यवस्थाओं पर व्यय किये जायेंगे।

सामूहिक विवाह में 11 जोड़ों से लेकर अधिकतम 200 जोड़ों तक सम्मिलित हो सकेंगे। सामूहिक विवाह आयोजन में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संस्थाओं एवं सम्पन्न और सक्षम व्यक्तियों का सहयोग भी प्राप्त किया जायेगा।

About The Author