थाना कोतवाली पुलिस की कार्यवाही अपहरण करने वाले 02 आरोपियों को महज चंद घंटों में किया गिरफ्तार

IMG-20260410-WA0003

घटना में प्रयुक्त हथियार और वाहन बोलेरो भी जब्त –

घटना का सक्षिप्त विवरण- दिनांक 09.04.26 को समय 15.00 बजे फरियादी विजय रावत पुत्र कालका प्रसाद रावत उम्र 21 साल निवासी पाली पमारी थाना बडौनी द्वारा उपस्थित थाना आकर बताया कि आरोपी बंटी उर्फ हमीद खाँ, छोटू उर्फ प्रतिपाल रायकवार, राजपाल मांझी, जितेन्द्र कोरी द्वारा गंदी –गंदी गालियां देकर मारपीट की कम्प्युटर, सीपीयु, लैपटाप तोडा और जबरदस्ती बुलेरो गाडी में बैठाकर ले गये

रास्ते में कान के पास कट्टा अडा दिया की रिपोर्ट की जिस पर से आरोपियो के विरूद्ध अप.क्र. 150/26 धारा 296(बी), 115(2), 324(4), 140(3), 3(5), 351(3) बीएनएस इजाफा 11,13 एमपीडीपीके एक्ट 25(1)(बी) आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही- पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे एवं एसडीओपी दतिया आकांक्षा जैन के कुशल मार्ग दर्शन में अप.क्र. 150/26 धारा 296(बी), 115(2), 324(4), 140(3), 3(5), 351(3) बीएनएस इजाफा 11, 13 एमपीडीपीके एक्ट 25(1)(बी) आर्म्स एक्ट के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये टीम का गठन किया गया।

आरोपी 1. छोटू उर्फ प्रतिपाल पुत्र आत्मप्रकाश मांझी (रायकवार) निवासी भाण्डेरी फाटक दतिया जिला दतिया (म.प्र.), 2.हमीद उर्फ बंटी खाँ निवासी रानीपुरा पण्डा की नरिया दतिया जिला दतिया (म.प्र.) को गिरफ्तार कर अपराध के वारे में पूछताछ की

गिफ्तार आरोपियो ने घटना स्वीकार करते हुये फरियादी विजय रावत को गंदी-गंदी गालिया देकर उसकी मारपीट करना कम्प्युटर, सीपीयु, लैपटाप तोडा और जबरदस्ती बुलेरो गाडी मे बैठाकर ले गये रास्ते में कान के पास कट्टा अडा देना स्वीकार किया आरोपी छोटू उर्फ प्रतिपाल मांझी (रायकवार) के कब्जे से एक 315 बोर का कटटा व एक जिन्दा कारतूस को विधिवत जप्त किया गिया

बाद दोनों आरोपीगणो को न्यायिक अभिरक्षा मे जेल भेजा गया। शेष फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी

सराहनीय कार्यवाही- उपरोक्त कार्यवाही में निरी. धीरेन्द्र मिश्रा थाना प्रभारी थाना कोतवाली दतिया, उपनिरीक्षक अंशुल अरोरा, उपनिरीक्षक अजान सिंह राजपूत, उपनिरीक्षक अमरसिंह गुर्जर उनि. विलियम मुंडा सारस, प्रआर 195 शिव गोविन्द, प्रआर 739 ब्रजमोहन उपाध्याय, प्रधान आरक्षक 172 सोवरन सिंह जाट, प्रधान आरक्षक बृजराज तोमर प्रधान आरक्षक 62 धर्मेंद्र शाक्य, आरक्षक रमन दुबे आरक्षक अनिल मौर्य प्रधान आर.चालक दीप सिंह आर 698 रविन्द्र यादव, आर 765 आनंद तोमर, आर 695 गोविन्द भदौरिया, आर 368 अरविन्द रावत, आर 298 रविन्द्र यादव, आर 778 देवेश शर्मा, आर 435 भरत रावत, आर. चालक 711 धर्मेन्द्र शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

About The Author