, ,

सीईओ जिपं ने किया, लखपति दीदी से संवाद

अंधेर नगरी आगर-मालवा, 10 अप्रैल/ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बी एस सोलंकी द्वारा ग्राम गंगापुर के भ्रमण के दौरान आजीविका मिशन से जुड़ी “लखपति दीदी” समूह की महिलाओं से संवाद किया गया। इस अवसर पर समूह की महिलाओं ने अपनी उपलब्धियों एवं स्वरोजगार गतिविधियों की जानकारी विस्तार से प्रस्तुत की। भ्रमण के…

1 minute

Read Time

अंधेर नगरी आगर-मालवा, 10 अप्रैल/ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बी एस सोलंकी द्वारा ग्राम गंगापुर के भ्रमण के दौरान आजीविका मिशन से जुड़ी “लखपति दीदी” समूह की महिलाओं से संवाद किया गया।

इस अवसर पर समूह की महिलाओं ने अपनी उपलब्धियों एवं स्वरोजगार गतिविधियों की जानकारी विस्तार से प्रस्तुत की।

भ्रमण के दौरान सीईओ जिपं श्री सौलंकी एवं जनपद पंचायत सीईओ श्री जितेंद्र सिंह धाकरे द्वारा पंचायत के विकास कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत संचालित स्व-सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा की गई।

महिलाओं ने समूह से जुड़कर किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए चूड़ी निर्माण, बैग निर्माण तथा कृषि आधारित गतिविधियों का विवरण साझा किया।

कार्यक्रम में कृषि सखी, बीमा सखी एवं बैंक सखी ने भी अपनी-अपनी भूमिकाओं और गतिविधियों से अधिकारियों को अवगत कराया। संवाद के दौरान सीईओ जिपं ने समूह से जुड़ने के बाद महिलाओं के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों के बारे में जानकारी ली।

महिलाओं ने अपनी आय में वृद्धि, आत्मनिर्भरता एवं सामाजिक सशक्तिकरण से संबंधित अनुभव साझा किए। सीईओ जिपं ने महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया तथा उनके प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर आजीविका मिशन के ब्लॉक प्रबंधक श्री संजय सोनी एवं श्री गंगाराम गुजराती सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed