शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दतिया में आज मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार अंगदान/ देहदान महादान विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर इकाई के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. जयश्री त्रिवेदी ने की तथा विद्यार्थियों को अंगदान/ देहदान के लिए प्रेरित किया। डॉ. सीमा सिंह ने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाते हुए अंगदान/ देहदान की महत्ता को समझने तथा इसका प्रचार प्रसार करने के लिए जागरूक किया।
डॉ. शिवसिंह ने विभिन्न उदाहरणों स्थानीय एवं राष्ट्रीय उदाहरणों के माध्यम से अंगदान के लाभों पर प्रकाश डाला। डॉ के. एस. दादौरिया जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना ने भी विद्यार्थियों को अंगदान महादान के अभियान से स्वैच्छिक रूप से जुड़ने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती दीपिका कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई तथा आभार प्रदर्शन डॉ. अरविंद यादव ने किया। डॉ. नाज़िश शेख लेफ्टिनेंट एनसीसी ने भी विद्यार्थियों को प्रेरित किया।
इस अवसर पर डॉ. प्रतिभा पाण्डेय, डॉ. रजनी सिंह, डॉ. अभय राहुल, डॉ. पुनीत पाण्डेय, डॉ. दुष्यंत यादव, डॉ ममता शर्मा, डॉ ब्रजेश, डॉ. प्रबल राहुल, डॉ. मनीष सहित समस्त महाविद्यालय स्टॉफ एवं बड़ी संख्या में स्वयंसेवक/कैडेट्स/ छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।




