लिटिल फ्लावर स्कूल को कारण बताओ नोटिस जारी निजी प्रकाशकों की महंगी पुस्तकें चलाने पर हुई कार्यवाही
दतिया 09 अप्रैल 2026/ निजी स्कूलों द्वारा एनसीईआरटी एवं एससीईआरटी की पुस्तकों के स्थान पर निजी प्रकाशकों की महंगी पुस्तकें चलाने की शिकायतों पर कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े द्वारा संज्ञान लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को जांच करने हेतु निर्देशित किया गया था।
उक्त निर्देशों के परिपालन में जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला परियोजना समन्वयक द्वारा जांच की गई। जिसमें पाया गया कि लिटिल फ्लावर स्कूल द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए मनमाने तरीके से निजी प्रकाशकों की पुस्तकों को विधालय में लागू किया जा रहा है। जिससें अभिभावकों पर अनावश्यक आर्थिक भार पड़ रहा है।
उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े के निर्देशानुसार लिटिल फ्लावर स्कूल ऑफ एक्सीलेंस को कारण बताओं सूचना पत्र जारी कर सात दिवस में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया है। संतुष्टि पूर्वक जबाव प्राप्त न हो पाने की स्थिति में मान्यता समाप्ति की कठोर कार्यवाही की जायेगी।
जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है शासन के निर्देशों एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का पालन करना अनिवार्य है तथा विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के हित के साथ किसी भी प्रकार का समक्षैता वर्दाशत नहीं किया जायेगा।




