बिजली बिल वकायादार शस्त्रधारियों को नोटिस जारी

IMG-20260410-WA0008

दतिया 10 अप्रैल 2026/ कलेक्टर स्वप्निल वानखडे द्वारा महाप्रबंधक विद्युत विभाग दतिया से प्राप्त सूची अनुसार 39 बकायादारों को नोटिस जारी किया गया। उन्होंने नोटिस जारी कर समय देते हुए बकायादारों को अतिशीघ्र अपना विद्युत बिल जमा करने हेतु निर्देशित किया।

विद्युत बिल जमा न करने की स्थिति में उनके शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे। महाप्रबंधक ने बताया कि अब तक जिले में कलेक्टर वानखडे द्वारा 156 शस्त्र लाइसेंस निलंबित किए जा चुके हैं।

साथ ही इन निलंबन से 260 बकायादारों ने अपने बिलों का पूर्ण भुगतान कर है। उन्होंने बताया कि अन्य शेष रहे बकायादारों की सूची निरंतर अपडेड की जा रही जिसके बाद उन्हें भी नोटिस जारी किया जाएगा।

About The Author