देश-विदेश मध्यप्रदेश राजनीति

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 12 अप्रैल रविवार को आयेंगे आष्टा, लाडली बहना योजना की क़िस्त खातों में करेंगे हस्तांतरण

सांदीपनी विद्यालय आष्टा-जावर सहित अन्य विकास कार्यो का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन

आष्टा । मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 12 अप्रैल को आष्टा आयेंगे । मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर आष्टा में जोर शोर से तैयारियों में सभी भाजपा के कार्यकर्ता,जनप्रतिनिधि जोर शोर से जुटे है । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने बताया की मुख्यमंत्री जी प्रातः 11 बजे हेलिकॉप्टर से आएंगे ।

मंडी गेट कन्नौद रोड से मुख्यमंत्री का रोड शो शुरू हो कर सांदीपनी विद्यालय पहुचेगा,मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी लाडली बहना योजना की क़िस्त का उनके खातों में हस्तांतरण करेंगे एवं सांदीपनी विद्यालय आष्टा, जावर सहित अन्य विकास कार्यो के लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे ।

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने विधानसभा क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों से कार्यक्रम में पधार कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है ।

About The Author