मदिरा दुकानों के संचालन एवं व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा
राजगढ़ 11 अप्रैल, 2026 कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा शनिवार को जिला आबकारी अधिकारी श्री रितेश लाल की उपस्थिति में आबकारी ठेकों के सभी आवेदकों के साथ बैठक आयोजित की।
बैठक में नवीन मदिरा दुकानों के संचालन से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर डॉ. मिश्रा द्वारा आवेदकों से दुकानों के संचालन में आ रही समस्याओं की जानकारी ली गई।
साथ ही जिले में उपलब्ध रिक्त गोदामों की स्थिति, फीस जमा करने की प्रक्रिया तथा दुकानों की स्थापना में आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
उन्होंने निर्देश दिए कि सभी प्रक्रियाएं पारदर्शी एवं सुगम तरीके से पूर्ण की जाएं तथा आवेदकों को किसी भी प्रकार की अनावश्यक परेशानी न हो।
साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आवेदकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें। बैठक में 18 दुकानों के लिए लंबित टेंडर्स हेतु जिले के समस्त ठेकेदारों को बैठक के लिए बुलाया गया था।
इस दौरान बैठक में जिला आबकारी अधिकारी श्री रितेश लाल सहित संबंधित ठेकेदार, आवेदक उपस्थित रहे।




