, , ,

सुरक्षा, आपदा प्रबंधन एवं एससी-एसटी प्रकरणों की समीक्षा

जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक सम्पन्न राजगढ़ 11 अप्रैल, 2026 कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी के नेतृत्व में शनिवार को जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न सुरक्षा व्यवस्थाओं, आपदा प्रबंधन एवं अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण संबंधी प्रकरणों की…

2 minutes

Read Time

जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक सम्पन्न

राजगढ़ 11 अप्रैल, 2026 कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी के नेतृत्व में शनिवार को जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न सुरक्षा व्यवस्थाओं, आपदा प्रबंधन एवं अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण संबंधी प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई।

एससी-एसटी प्रकरणों की समीक्षा

विधि विभाग के प्रतिनिधि द्वारा अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम से संबंधित प्रकरणों की जानकारी प्रस्तुत की गई। बैठक में प्रकरणों के निराकरण की स्थिति तथा हितग्राहियों को दी जाने वाली राहत राशि के वितरण पर भी विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही पुलिस अधीक्षक श्री तोलानी द्वारा निर्देश दिए गए कि जिन प्रकरणों में आवेदक अपने बयान से मुकर गए हैं, उन मामलों की विस्तृत जानकारी विधि विभाग से प्राप्त की जाए।

कलेक्टर डॉ. मिश्रा द्वारा जिला संयोजक आदिम जाति कल्‍याण विभाग सुश्री निशा जैन को निर्देशित किया गया कि राहत राशि के जो प्रकरण लंबित हैं, उनके संबंध में संबंधित विभाग को रिमाइंडर पत्र भेजा जाए, ताकि शीघ्र निराकरण सुनिश्चित हो सके। कलेक्‍टर डॉ. मिश्रा ने अनुसूचित जाति जनजा‍ति अत्‍याचार निवारण योजना अंतर्गत त्‍वरित स्‍वीकृति एवं कार्यवाही की प्रशंसा की।

सभी अनुविभागीय (राजस्‍व) अधिकारी एवं एसडीओपी को निर्देशित किया गया कि लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करें। साथ ही विकासखंड स्तरीय बैठकों के कार्यवाही विवरण भी मंगवाए गए तथा ऐसी बैठकों को नियमित रूप से आयोजित करने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान बैठक में डीएसपी अजाक श्रीमती नेहा गौड, जिला लोक अभियोजक श्री आलोक श्रीवास्‍तव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।इसके अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री तोलानी ने निर्देश दिए कि जिले में संचालित सभी नावों में निर्धारित क्षमता से अधिक लोगों को बैठाने की अनुमति न दी जाए। प्रत्येक नाव की यात्री संख्या तय हो तथा उसका कड़ाई से पालन किया जाए, ताकि नाव पलटने जैसी घटनाओं से बचाव हो सके।

फायर एवं आपदा प्रबंधन व्यवस्था पूरी तरह सक्रिय रहे। बैठक में निर्देशित किया गया कि फायर ब्रिगेड पूरी तरह तैयार एवं तत्पर रहे। कंट्रोल रूम को अत्यंत संवेदनशील एवं सक्रिय बनाए रखा जाए, वहीं आपात स्थिति में एम्बुलेंस सेवाएं भी त्वरित एवं प्रभावी रूप से उपलब्ध रहें।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed