,

पुरानी रंजिश से फायरिंग एवं तोड़फोड़ के मामले में फरार एक और आरोपी को थाना बड़ौनी पुलिस ने किया गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक दतिया सूरज कुमार वर्मा के नेतृत्व में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे के कुशल मार्ग दर्शन एवं एसडीओपी बडौनी विनायक शुक्ला के निर्देशन में थाना बडौनी पुलिस द्वारा पुरानी रंजिश में फायरिंग एवं तोड़फोड़ करने वाले एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटना का संक्षिप्त…

2 minutes

Read Time

पुलिस अधीक्षक दतिया सूरज कुमार वर्मा के नेतृत्व में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे के कुशल मार्ग दर्शन एवं एसडीओपी बडौनी विनायक शुक्ला के निर्देशन में थाना बडौनी पुलिस द्वारा पुरानी रंजिश में फायरिंग एवं तोड़फोड़ करने वाले एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

घटना का संक्षिप्त विवरण थाना बड़ौनी क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 24.01.2026 को फरियादी पर्वत सिंह पिता राम सिंह रावत उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम घूघसी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि गांव के ही सूरज रावत, रिंकेश रावत, टुंडे रावत एवं लोकेन्द्र रावत द्वारा पुरानी रंजिश के चलते उसके घर के बाहर आकर गाली-गलौज की गई तथा कट्टे से फायरिंग कर उसके मकान, दरवाजे, जंगला एवं दीवारों को नुकसान पहुंचाया गया।

आरोपियों द्वारा घर में घुसकर सामान तोड़फोड़ किया गया तथा मोटर साइकिल एवं ट्रैक्टर को क्षतिग्रस्त किया गया। घटना के दौरान परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी गई।

फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बडौनी में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 16/26 धारा 110, 333, 324(4), 296ए, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस एवं 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस कार्यवाही उक्त रिपोर्ट पर थाना बड़ौनी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का इजाफा किया गया।

प्रकरण में पूर्व में आरोपी सूरज रावत एवं अन्य को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त कट्टा, राउण्ड एवं डण्डा जप्त किया जा चुका है। दिनांक 10/04/2026 को कार्यवाही करते हुए आरोपी रिंकेश रावत को गिरफ्तार किया गया है, जिससे घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त की गई है।

आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। इस कार्यवाही में निम्न पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही- निरीक्षक दिनेश राजपूत, सउनि मलखान सिंह छावर, प्रआर. 344 अनुरोध पावन, आर. 272 विकास पाठक, आर. 421 सुरेंद्र गौतम, आर. चालक 328 राघवेन्द्र गुर्जर।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed