बीना विधानसभा, जिला सागर (मध्यप्रदेश) में 14 अप्रैल 2026 को डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर जी की जयंती बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर मानव सेवा समिति सोसाइटी एनजीओ, बीना द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें बड़ी संख्या में पदाधिकारी, सदस्यगण एवं समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का आयोजन समिति के मुख्य अतिथियों एवं पदाधिकारियों के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।
इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश चौधरी, उपाध्यक्ष सविता चौधरी, सचिव उदयभान सिंह, कोषाध्यक्ष आनंद सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष अनिल कुमार जी, सहसंयोजक कृपाल सिंह (उपसरपंच), संयोजक निरपत सिंह, दामोदर करोशिया (बीना), विशाल संयोजक अनूराज उपेन्द्र चौधरी अहिरवार, अमित कुमार, प्रमोद सिंह यादव जी, अमित अहिरवार सहित अन्य पदाधिकारी
एवं सदस्यगण जैसे प्रवीण कुमार, अजय कुमार अहिरवार, मोतीलाल, मुकुन्दी बाबू जी, बलराम अहिरवार आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम में बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके विचारों को याद किया गया तथा समाज में शिक्षा, समानता और संविधान के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया गया।
वक्ताओं ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने और समाज कल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।अंत में डॉ. भीमराव अंबेडकर मानव सेवा समिति सोसाइटी एनजीओ, बीना द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने एवं समाज हित में सहयोग करने वाले सभी पदाधिकारीयों एवं सदस्यगण का आभार व्यक्त किया गया।




