कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने किया उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण

IMG-20260415-WA0030

अनुपस्थित रहने व अव्यवस्थाओं पर संबंधितों को नोटिस जारी

राजगढ़ 15 अप्रैल, 2026 कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा जिले के फुलखेड़ी, माचलपुर, खंडियापूरा एवं पीपलबेह उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान उपार्जन कार्य, व्यवस्थाओं एवं किसानों को दी जा रही सुविधाओं की समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपार्जन केंद्रों पर अनुपस्थित पाए गए, जिस पर कलेक्टर डॉ. मिश्रा द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

साथ ही माचलपुर उपार्जन केंद्र पर पाई गई अव्यवस्थाओं के कारण समिति प्रबंधक श्री मदन तंवर को भी नोटिस जारी किया गया। नोटिस प्राप्त करने वाले अधिकारियों में उपार्जन केंद्र माचलपुर के नोडल अधिकारी श्री दुले सिंह चौहान (ग्राम पंचायत सचिव), फुलखेड़ी के कृषि विस्तार अधिकारी श्री शीतल बिरला एवं पीपलबेह के ग्राम पंचायत सचिव श्री हेमंत सोंधिया शामिल हैं।

कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने निर्देश दिए कि सभी उपार्जन केंद्रों पर अधिकारी-कर्मचारी निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर किसानों को सुचारू सेवाएं उपलब्ध कराएं। लापरवाही की पुनरावृत्ति होने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

About The Author