, , ,

राजगढ़। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस राजगढ़ में आरक्षण विषय पर व्याख्यान आयोजित

राजगढ़ 15 अप्रैल, 2026 प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजगढ़ में करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अंतर्गत बुधवार को “लोकसभा एवं विधानसभा में आरक्षण” विषय पर एक महत्वपूर्ण व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला प्रशासन के निर्देशानुसार संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. मंगलेश सोलंकी ने अपने विचार…

1 minute

Read Time

राजगढ़ 15 अप्रैल, 2026 प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजगढ़ में करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अंतर्गत बुधवार को “लोकसभा एवं विधानसभा में आरक्षण” विषय पर एक महत्वपूर्ण व्याख्यान का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम जिला प्रशासन के निर्देशानुसार संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. मंगलेश सोलंकी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए लोकसभा एवं विधानसभा में आरक्षण की संवैधानिक व्यवस्था, इसके उद्देश्य एवं वर्तमान परिप्रेक्ष्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को विषय की गहन जानकारी देते हुए जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वी.बी. खरे द्वारा की गई। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार के व्याख्यान विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास एवं सामाजिक समझ को सुदृढ़ करते हैं। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन डॉ. गोविंद नागर द्वारा किया गया।

साथ ही कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु डॉ. रानू खरेलिया ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed