जिला अस्पताल की बदहाली पर कांग्रेस का हल्लाबोल, स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ गरजे कांग्रेसी
नगर कांग्रेस अध्यक्ष मौहम्मद अरसद रज्जन भाई के नेतृत्व में शनिवार को प्रदर्शन कर सिविल सर्जन डॉक्टर के सी राठौर को ज्ञापन सौंपा कांग्रेस नेताओं ने कहा व्यवस्थाएं नहीं सुधरीं तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी जिला अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं और स्वास्थ्य विभाग में कथित तौर पर हो रही
अनियमितताओं को लेकर नगर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया नगर कांग्रेस अध्यक्ष मौहम्मद अरसद रज्जन भाई के नेतृत्व में प्रदर्शन के दौरान दतिया विधायक घनश्याम सिंह ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं के बड़े-बड़े दावे कर रही है,लेकिन जिला अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों और उनके परिजनों
को जमीनी हकीकत में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है अस्पताल में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति चिंताजनक है और जिम्मेदार अधिकारी समस्याओं के समाधान के बजाय उन्हें नजरअंदाज कर रहे हैं उन्होंने कहा जिला अस्पताल गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए सबसे बड़ी उम्मीद है,लेकिन यहां व्यवस्थाओं की अनदेखी के कारण मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की
लापरवाही और अनियमितताओं का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है कांग्रेस जनता की आवाज बनकर अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए लगातार संघर्ष करेगी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने आरोप लगाया कि अस्पताल में मरीजों को समय पर सुविधाएं नहीं मिलना,स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही,साफ-सफाई की स्थिति तथा अन्य व्यवस्थाओं को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी
गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार नहीं किया गया और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता नहीं लाई गई, तो कांग्रेस सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि यह लड़ाई किसी व्यक्ति
विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि दतिया की जनता को बेहतर और सम्मानजनक स्वास्थ्य सुविधाएं दिलाने के लिए हैइस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नेता मौजूद रहे और उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मरीजों के हित में तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने की मांग की। इस अवसर पर विधायक घनश्याम सिंह,जिलाध्यक्ष
अशोक दांगी बगदा,प्रदेश कांग्रेस महासचिव अवधेश नायक, जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेंद्र गुर्जर,नगर कांग्रेस अध्यक्ष मौहम्मद अरसद रज्जन भाई जिला उपाध्यक्ष गण बी एल केन बासुदेव सरपंच अजय शुक्ला संतोष लिटौरिया जसवंत बघेल जिला कांग्रेस महासचिव गण मुन्ना खान पार्षद स्वामी शरण कुशवाहा रिंकू यादव संजू दांगी सिधवारी पुष्पराज
राजपूत उत्तम कुशवाहा डां राकेश खरे रामजी दुवे सरपंच लक्ष्मी नारायण कुशवाहा दीपेन्द्र पुरोहित जिला कांग्रेस सचिव गण काले खांन के पी यादव मोहन कुशवाहा रामकुमार मोंगिया जाकिर मंसूरी विक्रम दांगी दतिया शैलेश राजा टीपू सेन पवन वेडर महेंद्र कुशवाहा पंकज यादव बीरु दांगी इस्तियाक अहमद राजू खान शैलेन्द्र राजा परमार मंडलम
अध्यक्ष गण राजा कुरैशी जीतू प्रजापति राम सेन सद्दाम खान मनीष दांगी दिनेश खागट सीताराम अहिरवार अमित कुशवाहा राघवेन्द्र जादौन लाला आदिवासी अमित कुशवाहा राघवेन्द्र आदिवासी दिनेश पांचाल भंडारी कुशवाहा बीर सिंह राजपूत आदि उपस्थित रहे