, ,

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, कलेक्टर-एसपी की बैठक में अहम निर्णय, ब्लैक स्पॉट चिन्हांकन से लेकर ओवरलोडिंग पर कार्यवाही के निर्देश।

दतिया 23 अप्रैल 2026/ कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े एवं पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आज गुरूवार को न्यू कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश…

2 minutes

Read Time

दतिया 23 अप्रैल 2026/ कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े एवं पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आज गुरूवार को न्यू कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई।

बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।बैठक में जिला न्यायालय के सामने कट (डिवाइडर ओपनिंग) के प्रावधान पर विचार-विमर्श किया गया। कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी ट्रैक्टरों में जीपीएस एवं रेडियम पट्टी अनिवार्य रूप से लगाई जाए, साथ ही ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

कलेक्टर ने खैरी माता मंदिर (उनाव मार्ग), राजापुर गांव के पास स्पीड ब्रेकर निर्माण के निर्देश दिए। साथ ही सभी निर्माण एजेंसियों को अपने-अपने मार्गों पर ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर रोड मार्किंग करने के निर्देश दिए गए। बैठक में लेजर स्पीड लाइट एवं सभी प्रमुख जंक्शनों पर रम्बल स्ट्रिप लगाने के निर्देश भी दिए गए।

कलेक्टर ने कहा कि ‘राहवीर योजना’ का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर उपचार मिल सके तथा सहायता करने वाले व्यक्ति को योजना अंतर्गत प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा सके।

कलेक्टर ने आरटीओ एवं यातायात प्रभारी को निर्देशित किया कि वे संयुक्त रूप से ऐसी रिपोर्ट तैयार करें जिसमें निष्क्रिय सीसीटीवी कैमरे एवं जहां हाईमास्ट लाइट की आवश्यकता है, उसका विवरण शामिल हो। इस रिपोर्ट के आधार पर एनएचएआई के माध्यम से प्राथमिकता से कार्य कराए जाएंगे, जिससे दुर्घटनाओं में कमी आएगी।

बैठक में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, ओवरलोडिंग पर सतत कार्रवाई, तथा लेट नाइट डीजे की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। साथ ही सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने एवं जुर्माना लगाने के निर्देश भी दिए गए।

कलेक्टर ने कहा कि आवारा गौवंश के कारण हो रहे सड़क हादसों को रोकने हेतु विशेष अभियान चलाया जाए। सभी सीएमओ को निर्देशित किया गया कि वे इस कार्य को प्राथमिकता से करें तथा संबंधित टीआई, एसडीएम को समय-समय पर सूचना देकर समन्वय के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करें।

बैठक के दौरान गोराघाट से इंदरगढ़ मार्ग पर सड़क किनारे उगी झाड़ियों की सफाई, तथा जहां भी स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं, वहां पहले रिफ्लेक्टर एवं ब्लिंकर लगाने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा ने निर्देशित किया कि अतिक्रमण वाले क्षेत्रों में प्रशासन के साथ समन्वय कर कार्रवाई की जाए, साथ ही रेड/डेंजर स्पॉट का चिन्हांकन कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएं।

आरटीओ एवं यातायात पुलिस को संयुक्त निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान अपर कलेक्टर महेन्द्र सिंह कवचे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील शिवहरे सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed