दतिया 23 अप्रैल 2026/ श्रीमती हृदेश यादव ग्राम रोजगार सहायक ग्राम पंचायत सिमरिया के द्वारा जल संबर्द्धन निर्माण के कार्यो की जीओटेग व मस्टररोल जारी नहीं किये जाने, वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश की अव्हेलना
एवं अपने से पदीय दायित्वों के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता बरतने के कारण मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दतिया अक्षय कुमार तेमव्राल द्वारा ग्राम रोजगार सहायक श्रीमती हृदेश यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।




