, ,

भू माफियाओं ने कब्जाई 13 बीघा शासन की जमीन प्रशासन का सख्त रुख जल्दी होगी बड़ी कार्रवाई।

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया में भांडेर रोड स्थित नई जेल के पास शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की तैयारी करली है। भू माफिया के द्वारा सरकारी जमीन तकरीबन 13 बीघा पर मनमाने तरीके से अतिक्रमण कर लिया है। भू माफियाओं के द्वारा इस…

1 minute

Read Time

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया में भांडेर रोड स्थित नई जेल के पास शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की तैयारी करली है। भू माफिया के द्वारा सरकारी जमीन तकरीबन 13 बीघा पर मनमाने तरीके से अतिक्रमण कर लिया है। भू माफियाओं के द्वारा इस सरकारी जमीन पर प्लाटिंग का कार्य किया जा रहा है।

तहसीलदार ब्रज मोहन आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 13 बीघा जमीन भांडेर रोड नई जेल के पास है। भू माफियाओ के द्वारा इस शासकीय ज़मीन पर अवैध कब्जा किया गया है। सरकारी जमीन को बेचा जा रहा हैं। तहसीलदार का कहना था कि पटवारी की टीम भेज कर मामले की जांच कराई जा रही है। जिसे लेकर संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि नियमानुसार प्रक्रिया पूरी करते हुए जल्द ही बेदखली के आदेश पारित किए जाएंगे। इसके बाद प्रशासन द्वारा मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की जाएगी।

तहसीलदार ने स्पष्ट किया कि शासन की मंशा शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराना है और इस तरह के मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। कार्रवाई के जरिए भू माफियौ को सख्त संदेश दिया जाएगा कि अवैध कब्जे बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed