मध्यप्रदेश समाज

आकास का 10 वां प्रांतीय सम्मेलन छिन्दवाड़ा में।

नरसिंहगढ़/जिला राजगढ़

आदिवासी अधिकारी कर्मचारी संगठन आकास के दसवें प्रांतीय सम्मेलन छिंदवाड़ा में दिनांक 25/ 4/2026 को रायल गोल्डन रिसोर्ट छिंदवाड़ा में सम्मिलित होने हेतु राजगढ़ के कार्यकारी अध्यक्ष घनश्याम रोशिया, दिनेश भिलाला, अशोक दलोदिया, बालकृष्ण भील का फूल मालाओं से स्वागत कर प्रस्थान किया गया है।

प्रांतीय सम्मेलन में राजगढ़, गुना देवास, खरगोन, झाबुआ, बैतूल, रतलाम, धार, बुरहानपुर, नर्मदापुरम, डिंडोरी, हरदा, मंडला, बड़वानी, अशोकनगर, आगर-मालवा, शाजापुर जिले के कर्मचारी अधिकारी प्रदेश अध्यक्ष अमर सिंह मोरे प्रबंध संचालक उद्योग विभाग के नेतृत्व में पूर्व राज्यपाल अनुसूईया उईके की उपस्थिति में आयोजित किया जा रहा है।

प्रांतीय सम्मेलन में आदिवासी कर्मचारी व अधिकारियों के हितों व सामाजिक हित व शासन की योजनाओं पर मंथन किया जाएगा ।

पूर्व वर्ष 2025 में प्रांतीय सम्मेलन राजगढ़ जिले के ब्यावरा में प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम भिलाला, जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह व कार्यकारी अध्यक्ष दशरथ भिलाला के नेतृत्व में सफल आयोजन किया गया था।

About The Author