,

एमएम(डीयू) के विधि विभाग में 7वीं एमएम मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का सफल आयोजन

महार्षि मार्कण्डेश्वर (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), मुलाना के विधि विभाग द्वारा 7वीं एमएम मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का सफल आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न संस्थानों के प्रतिभाशाली विधि विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय, चंडीगढ़ के माननीय न्यायमूर्ति श्री हरकेश मनुजा उपस्थित रहे। उनके…

2 minutes

Read Time

महार्षि मार्कण्डेश्वर (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), मुलाना के विधि विभाग द्वारा 7वीं एमएम मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का सफल आयोजन किया गया।

जिसमें विभिन्न संस्थानों के प्रतिभाशाली विधि विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय, चंडीगढ़ के माननीय न्यायमूर्ति श्री हरकेश मनुजा उपस्थित रहे।

उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती दीप्ति मनुजा तथा हरियाणा की अतिरिक्त महाधिवक्ता डॉ. नेहा अवस्थी मौजूद रहीं। एमएम(डीयू) के माननीय चांसलर डॉ. तरसेम गर्ग एवं एमएम ट्रस्ट के सचिव माननीय डॉ. विशाल गर्ग ने माननीय न्यायमूर्ति हरकेश मनुजा एवं श्रीमती मनुजा का औपचारिक स्वागत किया।

कार्यक्रम का मार्गदर्शन कुलपति प्रो. (डॉ.) हरीश शर्मा, प्रो वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) बी. श्रीधर रेड्डी, डीन एकेडमिक्स डॉ. एन. के. बत्रा तथा विधि विभाग की विभागाध्यक्ष एवं डीन प्रो. (डॉ.) बिंदु जिंदल द्वारा किया गया।यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों के लिए व्यावहारिक शिक्षा का एक महत्वपूर्ण मंच सिद्ध हुई, जिससे उन्हें सैद्धांतिक ज्ञान और व्यवहारिक अनुभव के बीच समन्वय स्थापित करने का अवसर मिला।

माननीय न्यायमूर्ति हरकेश मनुजा ने अपने संबोधन में कहा कि कानून के विद्यार्थियों को पुस्तकों के अध्ययन पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि चैट-जीपीटी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसे साधन सीखने में सहायक हो सकते हैं, लेकिन इन पर पूर्ण निर्भरता उचित नहीं है, क्योंकि मानव मस्तिष्क से श्रेष्ठ कुछ नहीं है। उन्होंने विद्यार्थियों को लिखित सामग्री पढ़ने तथा वरिष्ठ अधिवक्ताओं से सीखने पर बल दिया।कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेताओं को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र एवं नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।प्रतियोगिता में बेस्ट स्पीकर का पुरस्कार आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ, मोहाली की छात्रा सुश्री हर्षदीप कौर को प्रदान किया गया। बेस्ट रिसर्चर का पुरस्कार एमएम(डीयू), मुलाना-अंबाला के छात्र श्री मून को मिला। बेस्ट मेमोरियल अवार्ड श्री मून एवं श्री हरि ओम सिंह को प्रदान किया गया।

एच. पी. कॉलेज ऑफ लॉ, हिमाचल प्रदेश की टीम उपविजेता रही, जबकि आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ, मोहाली की टीम ने 7वीं एमएम मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का खिताब अपने नाम किया।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed