प्रशासन राजनीति राजस्थान रोजगार

राजस्थान। घर घर जाकर दि परियोजना कार्य की जानकारी

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना की सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई ने परियोजना कार्यो की जानकारी देने हेतु सहायक सामाजिक विकास विशेषज्ञ महेंद्र सिंह राणावत ने रेगर मोहल्ला तहनाल गेट पर घर-घर जाकर बताया कि आपके घरों के सेप्टिक टैंकों से निकलने वाले मल जल को टैंकों में भरकर जहाजपुर रोड पर बन रहे एफएसटीपी में ले जाया जाएगा।

वहां इसको ट्रीट किया जाएगा ट्रीट कर मल से खाद बनाया जायेगा।जिससे यहाँ के किसानो को लाभ मिलेगा व जल को पेड़ पौधों की सिंचाई के लिए काम में लिया जायेगा घरों में पहले जो गंदगी होती थी उससे निजात मिलेगी व वातावरण स्वच्छ और साफ रहेगा।

राणावत ने अपील करते हुए बोला कि नगर पालिका द्वारा संचालित कचरा गाड़ी में ही कचरे को डालें ताकि गलियां, नालियाँ साफ व सुन्दर दिखे लोगों को जानकारी दी।

About The Author