,

दतिया में ‘लायंस क्लब इंटरनेशनल’ की पहली परिचयात्मक बैठक संपन्न, 9 मई को होगा भव्य शपथ ग्रहण समारोह।

दतिया। 27 अप्रैल 2026 जिले में सेवा और समर्पण के वैश्विक संगठन ‘लायंस क्लब इंटरनेशनल, दतिया सिटी’ की प्रथम परिचयात्मक बैठक का गरिमामय आयोजन आज सोमवार को स्थानीय ब्लू स्टार होटल में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. कपिल गोयल ने की। बैठक का शुभारंभ सभी लायन सदस्यों के परस्पर परिचय के साथ हुआ, जिसमें…

1 minute

Read Time

दतिया। 27 अप्रैल 2026 जिले में सेवा और समर्पण के वैश्विक संगठन ‘लायंस क्लब इंटरनेशनल, दतिया सिटी’ की प्रथम परिचयात्मक बैठक का गरिमामय आयोजन आज सोमवार को स्थानीय ब्लू स्टार होटल में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. कपिल गोयल ने की।

बैठक का शुभारंभ सभी लायन सदस्यों के परस्पर परिचय के साथ हुआ, जिसमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य नागरिक शामिल हुए। बैठक में लायंस क्लब की स्थापना, इसके गौरवशाली इतिहास और मानवीय सेवा के उद्देश्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने बताया कि क्लब का मुख्य लक्ष्य समाज के वंचित वर्गों की सहायता और स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करना है।

क्लब के सुचारू संचालन हेतु नई कार्यकारिणी के गठन और सदस्यों के उत्तरदायित्वों पर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 9 मई 2026 को क्लब का भव्य ‘इंस्टालेशन समारोह’ (शपथ ग्रहण) आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम की विस्तृत रूप रेखा तैयार कर जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।कार्यक्रम का सफल संचालन सचिव अजय शर्मा द्वारा किया गया।

बैठक के अंत में कैलाश गौड़ जी ने उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। बैठक का समापन राष्ट्रगान और सामूहिक रात्रिभोज के साथ हुआ। इस अवसर पर क्लब के सभी संस्थापक सदस्य Chartered Members उपस्थित रहे।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed