, ,

मंदसौर। कक्षा 12 वी तथा 10वी मे प्रथम श्रेणी मे उत्तीर्ण रहे विद्यार्थियो का सम्मान समारोह आयोजित किया

सान्दीपनि विद्यालय गरोठ जिला-मंदसौर मे सत्र 2025-2026 प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ सुरेश मेहर तहसील गरोठ जिला मंदसौर मे कक्षा 12 वी तथा 10वी मे प्रथम श्रेणी मे उत्तीर्ण रहे विद्यार्थियो का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक श्री चन्दरसिंहजी सिसौदिया रहे। विशिष्ट अतिथिगण श्री महेशजी मालवीय उपाध्यक्ष नगर परिषद…

2 minutes

Read Time

सान्दीपनि विद्यालय गरोठ जिला-मंदसौर मे सत्र 2025-2026 प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ

सुरेश मेहर

तहसील गरोठ जिला मंदसौर मे कक्षा 12 वी तथा 10वी मे प्रथम श्रेणी मे उत्तीर्ण रहे विद्यार्थियो का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक श्री चन्दरसिंहजी सिसौदिया रहे। विशिष्ट अतिथिगण श्री महेशजी मालवीय उपाध्यक्ष नगर परिषद गरोठ, श्री अशोकजी पहलवान एल्डरमैन नगर परिषद गरोठ, श्री दिनेशजी गुरूकृपा भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष गरोठ, श्री अनिल मेघवाल भाजपा मण्डल महामंत्री गरोठ, श्री राजुजी मगर वरिष्ठ पार्षद, श्री श्यामसिहजी चौहान भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष गरोठ, श्री अमितजी चौधरी भाजपा नेता, श्री नरेशजी व्यास भाजपा नेता, देवेन्द्रसिंह सिसोदिया विकासखंड शिक्षा अधिकारी गरोठ और नेपालसिंह तोमर बीआरसीसी गरोठ रहे।

अतिथिगणो के विद्यालय परिसर मे पधारने पर छात्र छात्राओ और विद्यालय स्टाफ ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कार्यक्रम के आरंभ मे अतिथिगणो ने माँ शारदा के चित्र का पूजन कर माल्यार्पण किया और दीप प्रज्ज्वलित किया। सरस्वती वंदना विद्यालय की छात्राओ द्वारा की गई। सभी अतिथिगणो को तिलक लगाकर व साफा पहनाकर स्वागत किया गया।

विद्यालय के प्राचार्य प्रवीण कुमार व्यास, प्रधानाध्यापक मावि रामगोपाल मालवीय, प्रधानाध्यापक प्रावि ममता पाटीदार ने सभी अतिथिगणो को प्रतीक चिह्न भेट किए।

सभी अतिथिगणो का पुष्पाहार से स्वागत देवेन्द्रसिंह सिसौदिया बीईओ गरोठ, विद्यालय के प्राचार्य प्रवीण कुमार व्यास, प्रधानाध्यापक मावि रामगोपाल मालवीय, प्रधानाध्यापक प्रावि ममता पाटीदार और विद्यालय स्टाफ के सभी सदस्यो ने किया।

स्वागत भाषण विद्यालय के प्राचार्य प्रवीण कुमार व्यास ने दिया और विद्यालय के प्रतिवेदन मे वर्षभर की उपलब्धि को बताया। अतिथिगणो ने विद्यार्थियो और उनके पालको को प्रेरक उद्बोधन दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक चन्दरसिंहजी सिसौदिया ने प्रथम श्रेणी मे उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियो को बधाई प्रेषित की। शासन की जन कल्याणकारी योजनाओ का उल्लेख किया और शाला के 12 वी कक्षा मे प्रथम आनेवाले छात्र परवेज पिता अब्दुल कादिर मंसूरी और छात्रा एलिना पिता सिराज मोहम्मद को सम्मानित किया शाला के प्राचार्य ने छात्रा को 2100 रूपये का नगद पुरूस्कार दिया।

स्वागत के लिए विद्यालय की छात्राओ द्वारा समूह नृत्य किया गया जिस पर प्रसन्न होकर विधायक महोदय द्वारा छात्राओ को 2100 रूपये का नगद पुरूस्कार दिया।

इस सत्र मे प्रथम श्रेणी मे उत्तीर्ण कक्षा 12वी व 10वी के सभी विद्यार्थियो को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार प्रदान किए। विद्यालय के सभी शिक्षकगणो को उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम और उल्लेखनीय गतिविधियो के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक ललित किशोर यादवेन्दु और चेतन गुप्ता ने किया। कार्यक्रम के अंत मे आभार प्रदर्शन श्यामलाल पाटीदार उमाशि ने किया।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed