, ,

किसानों की सुविधा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं- राजगढ़ कलेक्टर

कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने किया उपार्जन केंद्रों पर औचक निरीक्षण औचक निरीक्षण के दौरान लापरवाहों पर कार्रवाई राजगढ़ 04 मई, 2026 कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा सोमवार को एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने जिले के विभिन्न उपार्जन केंद्रों का सघन एवं औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और स्पष्ट किया कि किसानों की…

2 minutes

Read Time

कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने किया उपार्जन केंद्रों पर औचक निरीक्षण

औचक निरीक्षण के दौरान लापरवाहों पर कार्रवाई

राजगढ़ 04 मई, 2026

कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा सोमवार को एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने जिले के विभिन्न उपार्जन केंद्रों का सघन एवं औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और स्पष्ट किया कि किसानों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दो टूक कहा “उपार्जन कार्य पूरी तरह किसान हितैषी होना चाहिए।

यदि किसानों को अनावश्यक परेशान किया गया या व्यवस्था में पारदर्शिता की कमी मिली, तो जिम्मेदारी तय कर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।” निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने न केवल व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया, बल्कि मौके पर ही लापरवाही पाए जाने पर संबंधित दोषियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश भी दिए।

साथ ही कुलीखेड़ा समिति में अनियमितताएं पाए जाने पर कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने नोडल अधिकारी की वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए तथा संबंधित ऑपरेटर के विरुद्ध कार्रवाई के आदेश दिए। साथ ही मार्केटिंग सोसायटी के नोडल अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए।

कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने धनिया जोगी, मां शारदा वेयरहाउस बड़बेली, भाटखेड़ा, ब्यावरा कला तथा मंडी स्थित शासकीय वेयरहाउस छापीहेड़ा सहित विभिन्न उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की।

उन्होंने सभी केंद्रों पर किसानों के लिए छाया, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। टोकन वितरण व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने, समय पर बिल जनरेशन सुनिश्चित करने एवं किसी भी प्रकार की पेंडेंसी नहीं रखने के निर्देश भी दिए गए।

कुलीखेड़ा सोसाइटी में बिल जनरेशन में देरी पाए जाने पर कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने मौके पर स्वयं बैठकर बिल जनरेट कराया तथा संबंधितों को सख्त चेतावनी दी।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसानों को बिल एवं भुगतान के लिए अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें, यह सुनिश्चित करना सभी संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है। उपार्जन व्यवस्था को पारदर्शी, सुचारू एवं प्रभावी बनाने की दिशा में लगातार सख्त मॉनिटरिंग की जा रही है, जिससे किसानों को समय पर भुगतान एवं बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित हो सकें।

इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) खिलचीपुर श्रीमती अंकिता जैन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed