, ,

राजगढ़। जिला अस्पताल में जटिल सर्जरी सफल, महिला को मिली नई जिंदगी

राजगढ़ 05 मई, 2026 जिला अस्पताल में एक बार फिर बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का उदाहरण सामने आया है। सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. रजनीश शर्मा ने बताया कि सारंगपुर निवासी 40 वर्षीय श्रीमती असला अंसारी को सफल ऑपरेशन के बाद नई जिंदगी मिली है। जानकारी के अनुसार, श्रीमती अंसारी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व…

2 minutes

Read Time

राजगढ़ 05 मई, 2026

जिला अस्पताल में एक बार फिर बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का उदाहरण सामने आया है। सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. रजनीश शर्मा ने बताया कि सारंगपुर निवासी 40 वर्षीय श्रीमती असला अंसारी को सफल ऑपरेशन के बाद नई जिंदगी मिली है।

जानकारी के अनुसार, श्रीमती अंसारी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व एक सड़क हादसे में गर्म तेल की कढ़ाई पर गिर गई थीं, जिससे उनका चेहरा, हाथ और पैर गंभीर रूप से झुलस गए थे। लंबे उपचार के बाद घाव तो भर गए, लेकिन हाथ और उंगलियां मुड़ जाने के कारण वह सामान्य कार्य करने में असमर्थ थीं।

आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण बड़े शहरों में इलाज कराना संभव नहीं हो पा रहा था। इसी दौरान उन्हें जिला अस्पताल में पदस्थ सीनियर सर्जन डॉ. अंकुर देशवाली के बारे में जानकारी मिली। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उनकी स्थिति का परीक्षण कर ऑपरेशन का निर्णय लिया।

बुधवार को की गई जटिल सर्जरी में मरीज के दाहिने हाथ की मुड़ी हुई उंगलियों को सीधा किया गया तथा पैर से त्वचा निकालकर प्रभावित हिस्से पर सफलतापूर्वक प्रत्यारोपित की गई। विशेष बात यह है कि इस प्रकार की जटिल सर्जरी सामान्यतः बड़े शहरों में प्लास्टिक सर्जनों द्वारा की जाती है, लेकिन अब यह सुविधा जिला अस्पताल में ही उपलब्ध हो रही है। इतना बड़ा ऑपरेशन पूरी तरह निशुल्क किया गया।

ऑपरेशन के बाद मरीज पूरी तरह स्वस्थ है और अब सामान्य जीवन जीने में सक्षम हो गई है। यह सफलता न केवल जिला अस्पताल की उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं को दर्शाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि सरकारी अस्पतालों में भी गंभीर और जटिल उपचार संभव हैं।

डॉ. रजनीश शर्मा ने बताया कि उनके संज्ञान में पहले जिला अस्पताल में इस प्रकार की सर्जरी नहीं हुई थी, जो इस उपलब्धि को और भी विशेष बनाती है।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed