, , ,

राजगढ़। भीषण गर्मी में राहत का संवेदनशील प्रयास: जनसुनवाई में आमजन को शीतल छाछ की व्यवस्था

राजगढ़ 05 मई, 2026 भीषण गर्मी के मद्देनज़र कलेक्‍टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा आमजन की सुविधा के लिए एक संवेदनशील पहल की गई है। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित होने वाली जनसुनवाई में उपस्थित आवेदकों के लिए ठंडी एवं ताज़ी छाछ की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।जनसुनवाई में प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी…

1 minute

Read Time

राजगढ़ 05 मई, 2026

भीषण गर्मी के मद्देनज़र कलेक्‍टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा आमजन की सुविधा के लिए एक संवेदनशील पहल की गई है। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित होने वाली जनसुनवाई में उपस्थित आवेदकों के लिए ठंडी एवं ताज़ी छाछ की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।जनसुनवाई में प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र से आने वाले नागरिक—विशेषकर बुजुर्ग, महिलाएं एवं बच्चे अपनी समस्याएं लेकर पहुंचते हैं।

ऐसे में तेज गर्मी के प्रभाव को देखते हुए यह व्यवस्था उन्हें राहत प्रदान कर रही है। जिला प्रशासन का यह प्रयास न केवल आमजन को गर्मी से राहत देने का कार्य कर रहा है, बल्कि यह सुशासन, प्रभावी शिकायत निवारण प्रणाली एवं नागरिक केंद्रित प्रशासन की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

प्रशासन द्वारा जनसुनवाई को अधिक सुविधाजनक, सहज एवं जनहितैषी बनाने के लिए निरंतर ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे प्रत्येक नागरिक को सम्मानजनक एवं संवेदनशील वातावरण में अपनी बात रखने का अवसर मिल सके।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed