मध्यप्रदेश शिक्षा

दतिया महाविद्यालय में “जल-गंगा संवर्धन अभियान” के तहत बनी मानव श्रृंखला, जल संरक्षण की दिलाई शपथ।

शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दतिया में “जल-गंगा संवर्धन अभियान” के अंतर्गत जल संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने मानव श्रृंखला बनाकर जल बचाने का संदेश दिया और जल संरक्षण की शपथ ली।इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को पानी के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा भविष्य के लिए जल संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ ने संकल्प लिया कि वे पानी की बचत करेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य जयश्री त्रिवेदी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

वहीं इको क्लब प्रभारी डॉ चारू सिंह ने समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण और जल बचाने की शपथ दिलाई।अभियान के अंतर्गत समय-समय पर विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक संदेश पहुंचाया जा सके।

कार्यक्रम के अंत में वनस्पति शास्त्र विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक सुधीर कुमार पांडे ने आभार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

About The Author