, , ,

दतिया। जिले में अवैध खनिजों के परिवहन पर नियंत्रण के लिये ई-चालान की कार्यवाही।

दतिया। 06 मई 2026/ कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े के निर्देश पर जिले में अवैध खनिजों के परिवहन पर जिला प्रशासन और खनिज विभाग लगातार सख्त कार्यवाही कर रहा है। इसी क्रम में भाण्डेर पण्डोखर रोड पर स्थापित ई-चेक गेट से निकलने वाले अवैध खनिजों का परिवहन करने वाले वाहनों को ऑनलाइन परीक्षण/जांच के दौरान बिना ई-टीपी,…

1 minute

Read Time

दतिया। 06 मई 2026/ कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े के निर्देश पर जिले में अवैध खनिजों के परिवहन पर जिला प्रशासन और खनिज विभाग लगातार सख्त कार्यवाही कर रहा है।

इसी क्रम में भाण्डेर पण्डोखर रोड पर स्थापित ई-चेक गेट से निकलने वाले अवैध खनिजों का परिवहन करने वाले वाहनों को ऑनलाइन परीक्षण/जांच के दौरान बिना ई-टीपी, ओवरलोड, डबल ट्रिप तथा मिनरल मिस्मैच पाये जाने पर आज बुधवार 06 मई 2026 को विभाग द्वारा 06 वाहनों UP92-AT9228, UP93-BT8851, UP75&CT0595, UP93-BT8351, UP93-CT7285, UP83-CT9026 पर ऑनलाईन ई-चालान की कार्यवाही करते हुये कुल 28 लाख रूपये का अर्थदण्ड प्रस्तावित कर ऑनलाईन डिमांड नोटिस जारी किये गये हैं।

जिला खनिज अधिकारी प्रदीप भूरिया के नेतृत्व में संजय धाकड़ प्रभारी खनिज निरीक्षक, गौरव साहू खनिज उड़नदस्ता दल प्रभारी द्वारा समय-समय पर औचक निरीक्षण करते हुये अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण पर सतत कार्यवाही की जा रही है साथ ही गत माह में कुल 13 प्रकरण दर्ज किये गये हैं।


प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अभियान सतत रूप से जारी रहेगा एवं ई-चेक गेट के माध्यम से भी अवैध परिवहनकर्ताओं पर अर्थदण्ड की कार्यवाही की जावेगी। भविष्य में भी इसी प्रकार की कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed