इंदौर जाने वाले ध्यान दे- रोजवास टोलटेक्स पर चक्का जमा आंदोलन के चलते बदला रुट प्लान
07.05.2026 को रोजवास टोलटेक्स पर कानून व्यवस्था के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था एवं वाहन डायवर्सन प्लान
आमजन की सुविधा और कानून व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के दृष्टिगत, दिनांक 07.05.2026 को यातायात पुलिस शाजापुर द्वारा निम्नानुसार वाहन डायवर्सन प्लान प्रात: 10 बजे से धरना समाप्ति तक लागू किया जा रहा है।
यातायात पुलिस सभी वाहन चालकों से अनुरोध करती है कि असुविधा से बचने के लिए नीचे दिए गए परिवर्तित मार्गों का ही उपयोग करें:
डायवर्सन पॉइंट्स एवं निर्धारित मार्ग
1. सारंगपुर डायवर्जन पॉइंट, जिला राजगढ़ (समस्त भारी एवं चार पहिया वाहनों हेतु)मार्ग: ग्वालियर और गुना की तरफ से आने वाले वाहनों को सारंगपुर से डायवर्ट कर मोहन बड़ोदिया – चौमा – कानड़ – आगर होते हुए उज्जैन और इन्दौर की ओर भेजा जाएगा।
2. जलालपुरा – झोंकर जोड़ मक्सी डायवर्जन पॉइंट (समस्त वाहनों हेतु)मार्ग: इन्दौर और देवास की ओर से आने वाले वाहनों को झोंकर जोड़ मक्सी से डायवर्ट कर झोंकर – बेरछा – शाजापुर अथवा सुन्दरसी – अकोदिया – शुजालपुर – पचोर होते हुए गुना और ग्वालियर के लिए भेजा जाएगा।
3. करेड़ी नाका ब्रिज शाजापुर डायवर्जन पॉइंट (समस्त वाहनों हेतु)मार्ग: ग्वालियर व गुना की तरफ से आने वाले वाहनों को करेड़ी नाका बायपास ब्रिज से डायवर्ट कर करेड़ी माताजी गांव – रूपेली – डेलची – तराना होते हुए उज्जैन व इन्दौर की ओर भेजा जाएगा।
4. कनासिया नाका डायवर्जन पॉइंट (मक्सी कस्बे से आने वाले वाहनों हेतु)
मार्ग: उज्जैन से आने वाले वाहनों को कनासिया नाका से डायवर्ट कर मक्सी (वाया झोंकर) -हनोती – गांव रूलकी – बेरछा (वाया शाजापुर) होते हुए राजगढ़, गुना और ग्वालियर के लिए भेजा जाएगा।
आमजन से अपील किसी भी अप्रिय यातायात स्थिति से निपटने एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने हेतु संपूर्ण डायवर्टेड मार्ग पर यातायात पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गई है, जो आमजनों एवं वाहन चालकों की सहायता के लिए तत्पर रहेंगे।
यातायात पुलिस शाजापुर सभी नागरिकों से अपील करती है कि कृपया परिवर्तित मार्गों एवं यातायात व्यवस्थाओं का पालन कर पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। आपकी सुरक्षा और सुविधा हमारी प्राथमिकता है।
कार्यालय पुलिस थाना यातायात, शाजापुर



