राजस्थान। फुलिया खुर्द में DMFT योजना के अंतर्गत 1 करोड़ 70 लाख के कार्यों का शिलान्यास
शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। फूलियाकलां-ग्राम फुलिया खुर्द में विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया। विधायक डॉ. लालाराम बैरवा व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जीवराज गुर्जर ने DMFT योजना के अंतर्गत स्वीकृत ₹1 करोड़ 70 लाख की लागत से बनने वाले बड़े तालाब के फेसवाल, नहर एवं चादर रिनोवेशन कार्य का विधिवत शिलान्यास किया।
यह महत्वपूर्ण परियोजना क्षेत्र की जल व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ किसानों और आमजन को लंबे समय तक लाभ पहुंचाएगी। तालाब के विकास एवं नहर सुधार कार्य से जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा तथा सिंचाई व्यवस्था अधिक सुदृढ़ होगी।शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के समग्र विकास और जल संसाधनों के संरक्षण के लिए लगातार कार्य कर रही है।
उन्होंने बताया कि यह योजना क्षेत्र की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्वीकृत की गई है, जिससे ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा।इस अवसर पर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जीवराज गुर्जर, सरपंच कालुराम जाट, ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, विधानसभा शाहपुरा संयोजक सुरेश भाट, देवकिशन प्रजापत, बनवीर सिंह,
कन्हैया लाल बैरवा, अंजू चौधरी (AEN, WRD), सांवर जाट, नन्द शर्मा, विष्णु सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी ने क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।
“हमारा संकल्प — क्षेत्र का समग्र विकास।”




