, , , ,

राजगढ़ में छात्रवृत्ति के 5642 लंबित प्रकरणों पर सख्त, 15 दिन में शत-प्रतिशत निराकरण के निर्देश

राजगढ़ 06 मई, 2026 मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले की अध्‍यक्षता में बुधवार को जिला पंचायत सभागार में अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति से जुड़े लंबित प्रकरणों के निराकरण को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2025-26 के लंबित…

2 minutes

Read Time

राजगढ़ 06 मई, 2026

मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले की अध्‍यक्षता में बुधवार को जिला पंचायत सभागार में अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति से जुड़े लंबित प्रकरणों के निराकरण को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में वर्ष 2025-26 के लंबित आवेदनों, ओटीआर प्रगति, प्रोफाइल पंजीयन एवं स्वीकृत भुगतान की स्थिति का विस्तृत परीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों और संकुल प्राचार्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान जिला संयोजक जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग सुश्री निशा जैन द्वारा बताया गया कि छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए पोर्टल पर प्रोफाइल पंजीयन अनिवार्य है, जिसके लिए आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति जरूरी है।

साथ ही विद्यार्थियों के एनपीसीआई इनएक्टिव बैंक खातों को एक्टिव कराने, छात्रवृत्ति स्वीकृति एवं पीओ जनरेशन की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई। मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. गढ़पाले द्वारा आयोजित समीक्षा में जिले में कुल 5642 लंबित प्रोफाइल पंजीयन की जानकारी ली।

जिसमें जाति प्रमाण पत्र एवं जन्म प्रमाण पत्र का समय पर न बन पाने पर जिला शिक्षा अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि विद्यार्थियों द्वारा प्रमाण पत्र हेतु कब और कहां आवेदन किया गया, इसकी जानकारी एकत्र कर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करें।

साथ ही बैठक में विद्यार्थियों के बैंक खातों का एनपीसीआई से लिंक न होना भी छात्रवृत्ति भुगतान में बाधा बन रहा है, जिस पर लीड बैंक को आवश्यक निर्देश जारी करने की बात कही गई। समीक्षा के दौरान खिलचीपुर एवं सारंगपुर क्षेत्र के लोक सेवा केंद्रों में जाति प्रमाण पत्र के लंबित मामलों को गंभीरता से लेते हुए जिला लोक सेवा प्रबंधक को संबंधित केंद्रों का निरीक्षण कर त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

वहीं कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय जीरापुर में 184 स्वीकृत आवेदनों के बावजूद किसी भी छात्राओं को छात्रवृत्ति राशि का भुगतान न होने पर संबंधित प्राचार्य को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में यह भी बताया गया कि जिला मुख्यालय पर UIDAI कार्यालय प्रारंभ हो चुका है, जिससे आधार संबंधी सुधार कार्यों को गति मिलेगी।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. गढ़पाले द्वारा निर्देश दिए गए कि यदि आधार में नाम, स्पेलिंग या जन्मतिथि सुधार के 50 से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं, तो विशेष कैम्प आयोजित कर उनका निराकरण किया जाए।

बैठक के दौरान सभी संबंधित अधिकारियों एवं संकुल प्राचार्यों को निर्देशित किया गया कि लंबित प्रोफाइल, ओटीआर एवं भुगतान से जुड़े सभी प्रकरणों का 15 दिवस के भीतर शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही आगामी समीक्षा बैठक में प्रगति का मूल्यांकन किया जाएगा।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed