, ,

ब्रह्माकुमारीज पचोर में पांच दिवसीय समर कैंप का आयोजन: बच्चों के नैतिक विकास के लिए जुटेंगे बाल कलाकार।

गर्मियों की छुट्टियों को रचनात्मक और संस्कारवान बनाने के उद्देश्य से स्थानीय ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र, पचोर द्वारा एक विशेष समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह 11 मई से 15 मई तक आयोजित किया जाएगा।​ इस कैंप में बच्चों के मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक विकास पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। साथ-साथ एकाग्रता और…

1 minute

Read Time

गर्मियों की छुट्टियों को रचनात्मक और संस्कारवान बनाने के उद्देश्य से स्थानीय ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र, पचोर द्वारा एक विशेष समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह 11 मई से 15 मई तक आयोजित किया जाएगा।​ इस कैंप में बच्चों के मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक विकास पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

साथ-साथ एकाग्रता और याददाश्त बढ़ाने के लिए सरल ध्यान। कहानियों और नाटकों के माध्यम से जीवन मूल्यों और संस्कारों का ज्ञान। चित्रकला और अन्य कलात्मक कौशल। योग, प्राणायाम और टीम भावना बढ़ाने वाले खेल आधि ।

आज के डिजिटल युग में बच्चों को मोबाइल की दुनिया से बाहर निकालकर उनमें अनुशासन, धैर्य और सकारात्मक सोच विकसित करना इस कैंप का मुख्य लक्ष्य है। 8 से 15 वर्ष तक के बच्चे इस शिविर का हिस्सा बनकर अपनी प्रतिभा को नया आयाम दे सकते हैं।

इस शिविर का आयोजन राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी वैशाली दीदी के मार्गदर्शन से किया जाएगा। शिविर में भाग लेने के लिए पंजीयन (Registration) निशुल्क है ।

इच्छुक अभिभावक समय रहते अपने बच्चों का नाम दर्ज करा सकते हैं ताकि वे इस ज्ञानवर्धक और मनोरंजक अवसर का लाभ उठा सकें।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed