,

दतिया। अकेलेपन से बाहर निकालने की पहल “आनंद घर” बनेगा बुजुर्गों के लिए दोस्ती, सम्मान और खुशियों का नया संसार कलेक्टर ने शुरू किया “आनंद घर डे-केयर सेंटर”

दतिया। 08 मई 2026/ विश्व रेडक्रॉस डे के अवसर पर दतिया जिले के वरिष्ठ नागरिकों को अकेलेपन से बाहर निकालकर उन्हें सामाजिक अपनापन, सम्मान और खुशहाल वातावरण प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने रेडक्रॉस भवन, सीतासागर के पास “आनंद घर डे-केयर सेंटर” का फीता काटकर शुभारंभ किया।…

2 minutes

Read Time

दतिया। 08 मई 2026/ विश्व रेडक्रॉस डे के अवसर पर दतिया जिले के वरिष्ठ नागरिकों को अकेलेपन से बाहर निकालकर उन्हें सामाजिक अपनापन, सम्मान और खुशहाल वातावरण प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने रेडक्रॉस भवन, सीतासागर के पास “आनंद घर डे-केयर सेंटर” का फीता काटकर शुभारंभ किया।

कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने वरिष्ठ नागरिकों से संवाद करते हुए कहा कि आज के समय में कई बुजुर्ग स्वयं को अकेला महसूस करते हैं। ऐसे में “आनंद घर” उनके लिए केवल एक भवन नहीं, बल्कि ऐसा साझा मंच बनेगा जहां वे नए मित्र बना सकेंगे, अपने अनुभव साझा कर सकेंगे, सामाजिक जुड़ाव महसूस करेंगे और सकारात्मक वातावरण में समय व्यतीत कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि वरिष्ठजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनके अनुभव नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शन का कार्य करते हैं।डे-केयर सेंटर में वरिष्ठ नागरिकों के मनोरंजन, मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक सहभागिता को ध्यान में रखते हुए टीवी के माध्यम से धार्मिक प्रवचन, भजन एवं प्रेरणादायी कार्यक्रमों की व्यवस्था की गई है। साथ ही अध्ययन हेतु पुस्तकें एवं मनोरंजन के लिए कैरम, शतरंज, लूडो जैसी खेल सामग्री भी उपलब्ध कराई गई है।

शुभारंभ अवसर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन कर आध्यात्मिक वातावरण भी निर्मित किया गया। सेंटर में पुलिस, फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस, मानसिक स्वास्थ्य एवं काउंसलिंग, नशा मुक्ति, वरिष्ठ नागरिक सहायता, महिला सुरक्षा एवं स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर भी प्रदर्शित किए गए हैं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वरिष्ठ नागरिकों को त्वरित सहायता मिल सके।

“आनंद घर” में योग, प्राणायाम, ध्यान, स्वास्थ्य परामर्श, धार्मिक आयोजन, रामायण एवं गीता पाठ, भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत-संगीत एवं समूह चर्चा जैसी गतिविधियां नियमित रूप से आयोजित की जाएंगी।

साथ ही छात्र-छात्राओं एवं वृद्धजनों के बीच संवाद कार्यक्रम भी होंगे, जिससे नई और पुरानी पीढ़ी के बीच अनुभवों का आदान-प्रदान हो सके।कार्यक्रम के प्रथम दिवस चिकित्सक डॉ. दिनेश तोमर द्वारा उपस्थित नागरिकों एवं वृद्धजनों को सीपीआर एवं आपातकालीन स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई।कार्यक्रम का संचालन विनोद मिश्रा द्वारा किया गया तथा अंत में पुनीत टिलवानी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed