अपराध (क्राइम ) प्रशासन राजस्थान स्वास्थ

राजस्थान। थाना प्रभारी राठौर ने पुलिस टीम के साथ मकान पर की छापेमारी 2 किलो 900 ग्राम गांजे के पैकेट के सहित एक आरोपी गिरफ्तार

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। जहाजपुर-जहाजपुर थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए उपखंड क्षेत्र के उलेला ग्राम में एक मकान पर छापेमारी करते हुए मकान के अंदर से गान्जा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है उलेला थाना प्रभारी लोकपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि उलेला ग्राम से लगातार गांजा तस्करी की शिकायत मिल रही थी

जहां तस्करी के विरुद्ध निगरानी रखते हुए मुखबिर की सूचना पर टीम के साथ गुरुवार को उलेला गांव के अंदर स्थित एक मकान पर पर छापा मारा जहां मकान के अंदर बने कमरे में से अवैध मादक पदार्थ गांजे का पैकेट बरामद हुआ जिसका कुल वजन 2 किलो 900 ग्राम है वही मौके पर ही तस्कर गोविंद शर्मा को गिरफ्तार कर एनडीपीएस में मामला दर्ज कर गहन जांच शुरू कर दी है ‌

तस्करों के विरुद्ध इस कार्यवाही से थाना प्रभारी लोकपाल सिंह राठौड़ का अपराधियों एवं अवैध मादक पदार्थ तस्करों को संदेश साफ है कि उनके इलाके में अवैध कारोबार एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी नहीं करने दी जाएगी थाना प्रभारी राठौड ने बताया कि आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।

About The Author