शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार के तहत पंचायत समिति शाहपुरा के ग्राम सरदारपुरा में ग्राम रथ के आगमन पर रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, बिजली, पेंशन, खेती की जमीन के रास्तों, आवास एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं और मांगें विधायक के समक्ष रखीं। विधायक डॉ. बैरवा ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए तथा कई मामलों में मौके पर ही कार्रवाई सुनिश्चित करवाई।ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक ने राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने ग्रामीणों से योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने एवं पात्र लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में तहसीलदार, विकास अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। चौपाल के दौरान ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित होता है, जिससे समस्याओं का शीघ्र समाधान संभव हो पाता है।कार्यक्रम के अंत में विधायक डॉ. बैरवा ने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के समग्र विकास एवं आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।
राजस्थान। जनता और प्रशासन के बीच बना सीधा संवादसरदारपुरा में लगी रात्रि चौपाल
शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार के तहत पंचायत समिति शाहपुरा के ग्राम सरदारपुरा में ग्राम रथ के आगमन पर रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल,…

Previous Post
Next Post
You May Have Missed














