, , ,

शाहपुरा नगर पालिका में करोड़ों के टेंडरों पर उठे सवाल, भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस ने जिला कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन-रमेश सेन

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-नगर कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सेन ने शाहपुरा नगर पालिका पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नगर पालिका भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं और कमीशनखोरी का केंद्र बन चुकी है। शहर की जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान है, लेकिन भाजपा सरकार और नगर पालिका प्रशासन जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय…

2 minutes

Read Time

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-नगर कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सेन ने शाहपुरा नगर पालिका पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नगर पालिका भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं और कमीशनखोरी का केंद्र बन चुकी है।

शहर की जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान है, लेकिन भाजपा सरकार और नगर पालिका प्रशासन जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय करोड़ों रुपये के टेंडर जारी कर अपने चहेते ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने में लगे हुए हैं।

रमेश सेन ने कहा कि नगर पालिका की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद लगभग 9.5 करोड़ रुपये के टेंडर जारी करना पूरे मामले को संदेहास्पद बनाता है। जब नगर पालिका के पास विकास कार्यों, सफाई व्यवस्था, रोड लाइट और कर्मचारियों के भुगतान तक के लिए पर्याप्त फंड नहीं है, तो आखिर इतने बड़े टेंडर किस आधार पर निकाले जा रहे हैं?उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी इस पूरे मामले को लेकर पहले ही जिला कलेक्टर भीलवाड़ा के नाम ज्ञापन सौंप है।

साथ ही स्वायत्त शासन विभाग (डीएलबी) अजमेर, वित्त विभाग जयपुर एवं संबंधित विभागों को भी ज्ञापन देकर शाहपुरा नगर पालिका में हो रही वित्तीय अनियमितताओं, भ्रष्टाचार और विकास कार्यों में बरती जा रही लापरवाही की शिकायत की जा चुकी है।रमेश सेन ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार शाहपुरा नगर पालिका को विकास के लिए पर्याप्त फंड उपलब्ध कराने में विफल रही है और स्थानीय विधायक भी शहर के लिए बजट लाने में पूरी तरह नाकाम साबित हुए हैं।

शहर की टूटी सड़कें, बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें, गंदगी और पेयजल समस्याएं भाजपा सरकार के विकास के दावों की पोल खोल रही हैं।

उन्होंने मांग की कि शाहपुरा नगर पालिका के सभी टेंडरों और वित्तीय कार्यों की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच करवाई जाए तथा पूरे मामले में शामिल अधिकारियों एवं जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस पार्टी आमजन के साथ मिलकर बड़ा जनआंदोलन करेगी।

About The Author

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed