, ,

राजगढ़। जनहित के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, समय सीमा में दिखे सुधार — कलेक्टर डॉ. मिश्रा

सीएम हेल्पलाइन, ई-ऑफिस, आधार निर्माण, ई-केवाईसी एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा में अधिकारियों को सख्त निर्देश राजगढ़ 11 मई, 2026 कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा सोमवार को आयोजित समय सीमा बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में सीएम हेल्पलाइन, जल गंगा संवर्धन अभियान, ई-ऑफिस, आधार…

3 minutes

Read Time

सीएम हेल्पलाइन, ई-ऑफिस, आधार निर्माण, ई-केवाईसी एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा में अधिकारियों को सख्त निर्देश

राजगढ़ 11 मई, 2026

कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा सोमवार को आयोजित समय सीमा बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में सीएम हेल्पलाइन, जल गंगा संवर्धन अभियान, ई-ऑफिस, आधार निर्माण, ई-केवाईसी, सार्थक अटेंडेंस एवं समय सीमा के प्रकरणों की स्थिति पर विभागवार चर्चा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने शिक्षा विभाग एवं नगरीय प्रशासन विभाग को निर्देशित किया कि जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत किए गए कार्यों की पोर्टल पर समयबद्ध एवं सही प्रविष्टि सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

साथ ही सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की समीक्षा के दौरान तहसीलदार खिलचीपुर एवं तहसीलदार राजगढ़ का खराब प्रदर्शन एवं समय सीमा बैठक में अनुपस्थित रहने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए।

50 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों पर कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को सख्त निर्देश देते हुए विभागीय ग्रेडिंग में सुधार लाने के निर्देश दिए गए। उन्‍होंने स्पष्ट कहा कि यदि एक सप्ताह में सुधार नहीं हुआ तो निलंबन की कार्रवाई हेतु नोटिस जारी किया जाएगा।

बैठक में पिछले 6 माह में टीएल समाधान में लिए गए प्रकरणों के पालन की स्थिति की भी समीक्षा की गई। साथ ही निर्देश दिए कि जिन प्रकरणों का अब तक पालन नहीं हुआ है, संबंधित अधिकारियों से उसका स्पष्टिकरण लिया जाए।

आधार निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने जनपद पंचायतों को आधार शिविरों के बेहतर मोबिलाइजेशन के निर्देश दिए। मुख्य कार्यपालन अधिकारियों जनपद पंचायत को अगली समय सीमा बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश भी दिए गए।

जिला परियोजना अधिकारी खिलचीपुर एवं जिला परियोजना अधिकारी राजगढ़ को नवजात एवं नए बच्चों के आधार पंजीयन हेतु प्राथमिकता से मोबिलाइजेशन करने के निर्देश दिए गए। वहीं जिला परियोजना अधिकारी राजगढ़ एवं राजगढ़ जनपद पंचायत मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी द्वारा नए आधार निर्माण में अपेक्षित प्रगति नहीं लाने पर नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए।

ई-केवाईसी कार्य में सुधार लाने हेतु सभी कनिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी को शनिवार को अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर समीक्षा बैठक में शामिल होने तथा प्रगति में सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।साथ ही सार्थक अटेंडेंस की समीक्षा में उप संचालक पशु चिकित्सा सहित संबंधित अधिकारियों को खराब प्रदर्शन में सुधार लाने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि जिन कर्मचारियों की उपस्थिति कम है, उन्हें बैठाकर सुधार सुनिश्चित करें तथा फील्ड स्टाफ की लोकेशन साझा कर नियमित उपस्थिति दर्ज कराई जाए। बैठक में ई-ऑफिस कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की गई।

लंबित फाइलों की पेंडेंसी पर संबंधित अधिकारियों से स्पष्टिकरण लिया गया। जिला सहकारी विभाग को फाइल पेंडेंसी में खराब प्रदर्शन पर कड़ी चेतावनी दी गई।कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने पिछले तीन वर्षों के सड़क दुर्घटना प्रकरणों की जानकारी समय पर उपलब्ध नहीं कराने पर यातायात निरीक्षक को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

साथ ही संबंधित जानकारी शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में पुस्तक वितरण एवं साइकिल वितरण योजनाओं की भी समीक्षा की गई। इस दौरान जिला परियोजना समन्वयक एवं जिला शिक्षा अधिकारी से योजनाओं की प्रगति एवं वितरण की स्थिति की जानकारी ली गई।

उन्‍होंने सभी तहसीलदारों को ई-दक्ष केंद्र में नियमित रूप से उपस्थित रहकर लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश भी दिए।

About The Author

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed