, , ,

हर खरीदी केंद्र पर तीन से अधिक कांटे संचालित करने के निर्देश – राजगढ़ कलेक्टर डॉ. मिश्रा

उपार्जन कार्यों में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई राजगढ़ 11 मई, 2026* कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में सोमवार को जिला उपार्जन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न खरीदी केंद्रों पर गेहूं उपार्जन, परिवहन एवं उठाव कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर डॉ. मिश्रा…

1 minute

Read Time

उपार्जन कार्यों में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

राजगढ़ 11 मई, 2026* कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में सोमवार को जिला उपार्जन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न खरीदी केंद्रों पर गेहूं उपार्जन, परिवहन एवं उठाव कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने बैरसिया, बरेड, आदलहेड़ा, आसरेटा पंवार एवं सुस्तानी खरीदी केंद्रों पर उठाव कार्य में प्रगति कम पाए जाने तथा टीसी जनरेट नहीं किए जाने पर संबंधित अधिकारियों के प्रति नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधितों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि उपार्जन कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि खरीदी केंद्रों से परिवहन कार्य में तेजी लाई जाए तथा जहां लेबर की कमी है वहां तत्काल अतिरिक्त श्रमिकों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने सभी केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक खरीदी केंद्र पर हर हाल में तीन से अधिक कांटे संचालित होना सुनिश्चित किया जाए, जिससे किसानों की उपज तौल प्रक्रिया तेज एवं सुचारू रूप से संपन्न हो सके। बैठक में उपार्जन कार्यों से जुड़े संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed