, , ,

राजस्थान। नर्सेज दिवस पर 151 प्रतिभाएं सम्मानित, ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ पोस्टर का विमोचन

‘कोरोना काल में रोल मॉडल रहा भीलवाड़ा, जिक्र से सिर फख्र से ऊंचा हो जाता है’ विधायक खंडेलवाल शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।भीलवाड़ा-भीलवाड़ा नर्सेज संगठन के बैनर..

3 minutes

Read Time

‘कोरोना काल में रोल मॉडल रहा भीलवाड़ा, जिक्र से सिर फख्र से ऊंचा हो जाता है’ विधायक खंडेलवाल

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।भीलवाड़ा-भीलवाड़ा नर्सेज संगठन के बैनर तले जिला स्तरीय विश्व नर्सेज दिवस समारोह एमजीएच परिसर स्थित आईएमए हॉल में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। आधुनिक नर्सिंग की जनक फ्लोरेंस नाइटिंगेल के पदचिह्नों पर चलने के संकल्प के साथ बीती शाम से शुरू हुआ उत्सव मंगलवार को मुख्य समारोह और सम्मान समारोह के साथ अपने चरम पर पहुंचा।

विधायक बोले: नर्सिंग सेवा का पवित्र माध्यमसमारोह के मुख्य अतिथि विधायक गोपाल खंडेलवाल ने कहा कि नर्सिंग पेशा केवल नौकरी नहीं, बल्कि पीड़ित मानवता की सेवा का सबसे पवित्र माध्यम है। उन्होंने कहा, “कोरोना महामारी के शुरुआती दौर में जब पूरा देश भयभीत था, तब राजस्थान के भीलवाड़ा ने संकट प्रबंधन की अद्भुत मिसाल पेश की।

जब यहां अचानक केस बढ़े, तो प्रशासन ने रुथलेस कंटेनमेंट की नीति अपनाई। पूरे जिले में कर्फ्यू लगा दिया गया, सीमाओं को सील किया गया और घर घर जाकर गहन स्क्रीनिंग की गई। जिला प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य कर्मियों के शानदार समन्वय ने संक्रमण की चेन तोड़ दी। यह मॉडल केवल सरकारी सख्ती का नहीं, बल्कि जन भागीदारी का भी प्रतीक था।

भीलवाड़ा ने सिखाया कि त्वरित निर्णय और अनुशासन से बड़े से बड़े संकट को मात दी जा सकती है। आज भी जब आपदा प्रबंधन की बात होती है, तो भीलवाड़ा का नाम गर्व के साथ लिया जाता है और मेरा सिर फख्र से ऊंचा हो जाता है।”

151 प्रतिभाओं का सम्मान, पोस्टर का विमोचन समारोह में जिलेभर से चयनित 151 नर्सिंग कर्मियों को उनके अनुकरणीय कार्यों के लिए मंच पर सम्मानित किया गया। फ्लोरेंस नाइटिंगेल की स्मृति में आयोजित रक्तदान शिविर में नर्सिंग स्टाफ ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इससे समाज को सकारात्मक संदेश गया। इस अवसर पर ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ पोस्टर का विमोचन भी किया गया।

कार्यक्रम का संचालन नर्सेज संगठन के संरक्षक फरीद मोहम्मद रंगरेज एवं जिलाध्यक्ष लक्की ब्यावट ने किया। ब्रह्माकुमारी बहनों ने बताया धैर्य का महत्व समारोह में ब्रह्माकुमारी संस्थान की बहनों ने अपने संबोधन में कहा कि सेवा भाव के साथ आंतरिक शांति और धैर्य एक नर्स के पेशेवर जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने नर्सिंगकर्मियों को तनावमुक्त रहकर सेवा करने की प्रेरणा दी। प्रतिमा पर माल्यार्पण, मिले ये आश्वासन इससे पूर्व मंगलवार सुबह महात्मा गांधी चिकित्सालय स्थित फ्लोरेंस नाइटिंगेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, विधायक प्रतिनिधि बाबूलाल टांक, भाजयुमो के कुलदीप शर्मा, बनवारी जी सोनी, एलएनजे ग्रुप ओएसडी रजनीश वर्मा, सहित कई गणमान्य मौजूद रहे। मेवाड़ा ने नर्सेजकर्मियों का वेतन समय पर दिलाने, नर्सेज भवन उपलब्ध कराने और रिक्त पदों को भरवाने का आश्वासन दिया।

ये रहे मौजूद-विशिष्ट अतिथि के रूप में मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. वर्षा सिंह, अस्पताल अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार गौड़, एलएनजे ग्रुप ओएसडी रजनीश वर्मा, डॉ. शंकरलाल माली, बनवारीलाल सोनी, पूर्व नर्सिंग अधीक्षक दिनेश सोनी ने शिरकत की।

कार्यक्रम सफल बनाने में इनका रहा सहयोगआरएनए मुख्य संरक्षक फरीद मोहम्मद रंगरेज, आरएनयू जिलाध्यक्ष लक्की ब्यावट, आरएनए जिलाध्यक्ष नारायण माली, राजेश लक्षकार,कमलेश शर्मा,नीरज औदिच्य, शंकरलाल पायक, सांवरमल सोनी, गिरिराज लढा, संयोजक अमित व्यास, नर्सेज न्यूज़ 24 के संयोजक नूर मोहम्मद खान लालसिंह राठौड़, सिराज खान निरंजन चम्पावत, ललित जीनगर, करण सिसोदिया, अंकित काबरा, दिनेश खटीक, कुलदीप जीनगर, नर्सिंग अधीक्षक ओमप्रकाश जैन,

सत्यनारायण बिल्लू, राजकुमार शर्मा, चंद्रदेव आर्य, कुलदीप आर्य ‘काशीराम नायक, रामजस चौधरी, सतीश शर्मा, अंकित काबरा, दीपक डीडवानिया, अंकित काबरा काशीराम नायक पवन टेपन, पवन सेन, सुनील व्यास, सुमंत व्यास, विनोद सोनी, पवन सिंघल सहित समस्त नर्सेज उपस्थित रहे।

About The Author

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor