, ,

राजस्थान। स्वच्छता अभियान: सरकारी अस्पताल परिसर में विशेष सफाई

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-पालिका रिंकल गुप्ता के निर्देशानुसार स्वच्छता अभियान के अंतर्गत सरकारी अस्पताल परिसर के बाहरी क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। जमादार विकास..

1 minute

Read Time

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-पालिका रिंकल गुप्ता के निर्देशानुसार स्वच्छता अभियान के अंतर्गत सरकारी अस्पताल परिसर के बाहरी क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।

जमादार विकास घूसर के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों की टीम ने परिसर के बाहर फैले गाजर घास, बबूल आदि जंगली वनस्पतियों को हटाया। साथ ही अस्पताल के आसपास के सार्वजनिक स्थानों में जमा कचरा एवं गंदगी को पूरी तरह साफ किया गया। इस अभियान से पूरा क्षेत्र स्वच्छ एवं सुंदर बना दिया गया।

आयुक्त ने कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है।

आयुक्त की अपील:आमजन से अनुरोध है कि वे स्वच्छता बनाए रखें और कचरा निर्धारित स्थानों पर ही डालें।

About The Author

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor